बैकलेस गाउन पहनकर Nia Sharma ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, फैंस हुए दीवाने

Nia Sharma Boldness: टीवी जगत की फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही अपने काम, अपने स्टाइल और अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। निया शर्मा हमेशा ही अपने फोटोज और वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर रहती हैं, जो कि फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में इसी तरह से निया शर्मा ने फिर से अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
निया शर्मा की बैकलेस फोटोज-
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बोल्ड और हॉट लुक देखने को मिल रहा है।
फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रीन कलर के बैकलेस गाउन में कातिलाना अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनका सिजलिंग लुक फैंस को घायल कर रहा है।
इन शानदार और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'अंदाजा लगाओ कौन' गेम का भंडाफोड़ हो गया। भागीदारी के लिए धन्यवाद'। तस्वीरे इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं फैंस जिनको बहुत पसंद कर रहे हैं।
निया शर्मा के दीवाने हुए फैंस-
बैसै तो जब जब निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं फैंस हमेशा ही उनको खास पसंद करते हैं। इसी तरह से निया शर्मा के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'ब्यूटीफुल ब्यूटी क्वीन'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'ओएमजी, निया तुम बहुत खूबसूरत हो'। इसके साथ ही कई यूजर्स ने इमोजी शेयर करके भी एक्ट्रेस की तारीफ की। निया शर्मा छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने फैशन को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
