निया शर्मा की ड्रेस का उड़ा मजाक, सुपरहिट कॅामेडियन ने कहा 20 लोगों के कपड़े एक साथ !
टीवी हो या फिल्म। एक्ट्रेस के लिए ये आम हो गया है जब उन्हें अपनी किसी ना किसी तस्वीर के कारण खबरों का हिस्सा बनना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है टीवी की सेक्सी सुपरस्टार निया शर्मा के साथ। निया शर्मा अपने काम के साथ खास तस्वीरों के कारण भी खबरों में छाई रहती हैं।
निया हर बार अपने अलग तरह के लुक और फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कई बार उन्हें अपनी तस्वीरों पर ट्रोल भी होना पड़ता है। वह ट्रोलर का करारा जवाब भी देते हुए आती हैं। लेकिन इस बार निया को इस कॅामेडियन ने ऐसा कमेंट देकर लाइमलाइट में ला दिया है।

निया ने अपने इंस्टाग्राम पर घेरे वाले लंहगे में सोफे में लेटी हुई तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में वह खिड़की के बाहर देख रही हैं। अपनी इस ग्रे कलर की ड्रेस के साथ निया ने लिखा है कि And The 60's Brunette Ball Bun! What Fun !
हर बार की निया के इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्तों ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किए हैं। लेकिन कॅामेडियन बलराज ने लिखा है कि 20 लोगों को कपड़े बन जायेंगे इसमें से। इस तरह के कई कमेंट निया को मिले हैं। वैसे निया इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं।
उनकी इस तस्वीर को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। निया को इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा यूजर्स फॅालो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications