बहस के बाद निया शर्मा ने देवोलीना भट्टाचार्जी से मांगी माफी, 'गोपी बहू' ने दे डाला ऐसा जवाब!
टीवी की दो बहुओं निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी को हाल ही में पर्ल वी पुरी मामले में भिड़ते देखा गया था। गौरतलब है कि दोनों ने एक दूसरे पर जकमर निशान साधा। हालांकि अब जो खबर आ रही है वो दोनों के फैंस के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है। खबर है कि अब दोनों ने एक दूसरे से माफी मांग ली है और पैचअप कर लिया है। दरअसल पहले निया शर्मा को उनकी गलती का एहसास हुआ था और उन्होने एक माफीनामा इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
निया ने पर्ल वी पुरी के मामले में बहस करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ कुछ पर्सनल कमेंट कर डाले थे। इसके बाद टीवी की गोपी बहू ने भी उनको मुंहतोड़ जवाब दिया था। जो कि काफी वायरल हुआ और चर्चा में रहा था।

अब निया शर्मा लिखती हैं कि.. 'मेरी मां, भाई और रवि ने बड़े प्यार से मुझे बताया कि मैं गलत थी, मैने देखा कि मेरे करीबी तो गलत नहीं हो सकते हैं..

निया ने लिखा
हो सकता है मैंने पर्सनल होकर लाइन क्रॉस कर दी हो... मुझे माफ करो, यह आवेश में आकर हो गया। मैं आशा करती हूं तो ये सब भूल जाओगी।'

देवोलीना ने दिया जवाब
इस पर देवोलीना ने लिखा कि.. 'निया शर्मा कोई बात नहीं। अगर मैंने तुम्हें हर्ट किया हो तो मैं माफी मांगती हूं।

ध्यान रखो
मैं भी ऐसा करना नहीं चाहती थी। तु्म्हारे परिवार को मेरा प्यार। सुरक्षित रहो और ध्यान रखो।' इसके अलावा अभिनेत्री निया शर्मा ने ट्विटर पर भी माफी पोस्ट की है।

निया ने ट्विटर पर लिखा
ट्विटर पर लिखा है कि.. 'ये बात वहीं खत्म कर रही हूं, जहां इसे शुरू किया था। एक बार फिर से सॉरी।'

पोस्ट काफी पसंद किए जा रहे
इसके बाद से इन दोनों के पोस्ट काफी पसंद किए जा रहे हैं और इस तरह से इंडस्ट्री का एक और झगड़ा लोगों के सामने खत्म हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications