इस भद्दी बात को सुन निया शर्मा ने ठुकरा दी थी कंगना रनौत की मणिकर्णिका

छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस निया शर्मा ने खुलासा किया है कि वह कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी के एक रोल के लिए मीटिंग में गई थीं। लेकिन वहां पर एकदम बकवास बातें हुईं और उन्होंने उस बातचीत को समय की बर्बादी बताई। निया ने बताया कि मणिकर्णिका फिल्म में एक रोल के चलते वह ऑडिशन देने पहुंची थीं लेकिन वहां पर मौजूद एक शख्स ने उनसे कहा कि वह बहुत हॉट लग रही हैं, इसे सुनते ही वह वापस कभी नहीं गईं।

हालिया एक इंटरव्यू में निया शर्मा ने बताया कि मणिकर्णिका के लिए एक मीटिंग थी, छोटे से एक रोल के लिए वह बातचीत करने गई थीं लेकिन बहुत ही बकवास बातचीत वहां चल रही थी। वहां जाने का कोई फायदा नहीं हुआ, वहां जाना उनके लिए समय की बर्बादी साबित हुआ।

Nia Sharma

निया ने कहा कि वहां एक शख्स ने कहा तुम बहुत हॉट लग रही हो, इस पर मैंने सोचा ये आखिर चल क्या रहा है। बस इस घटना के बाद मैं फिर से मणिकर्णिका के लिए गई ही नहीं।

मणिकर्णिका फिल्म

मणिकर्णिका फिल्म

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका सुपरहिट फिल्म रही थी जिसमें कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे भी नजर आई थीं। अंकिता लोखंडे की ये डेब्यू फिल्म थी।

मणिकर्णिका 2

मणिकर्णिका 2

कंगना रनौत मणिकर्णिका के सीक्वल का भी ऐलान कर चुकी हैं। वह जल्द ही अपनी इस फिल्म को लेकर काम शुरू करेंगी।

निया शर्मा का वर्कफ्रंट

निया शर्मा का वर्कफ्रंट

निया शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल में ही दो घूंट गाने में नजर आईं। इस आइटम नंबर ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचायी। इसके अलावा निया शर्मा हाल में ही बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं।

इंडस्ट्री में फेम

इंडस्ट्री में फेम

निया शर्मा को इंडस्ट्री में फेम एक हजारों में मेरी बहन है सीरियल से मिला। जिसमें वह क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आईं। फिर वह सुपरहिट सीरियल जमाई राजा में भी दिखीं। इसके अलावा वह कई रियालिटी शो और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X