..................... Nia Sharma Pole Dance Video Gone Viral nia sharma dance video - Hindi Filmibeat

Nia Sharma Dance: खंभे पर लटक-लटककर निया शर्मा करने लगी डांस, छोटी सी स्कर्ट पहनकर दिखाए हैरान कर देने वाल करत

Nia Sharma Pole Dance Video

Nia Sharma Pole Dance Video: निया शर्मा टीवी जगत की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। निया शर्मा सोशल मीडिया क्वीन भी कहलाती हैं क्योंकि वो अपने फैंस के लिए ऐसी-ऐसी फोटोज शेयर करती हैं कि उनका दिन बन जाता है। एक बार फिर से निया शर्मा ने अपना खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो करतब दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में लोग उनका हुनर देखकर हर कोई हैरान रह गया। खंभे पर वो अलग-अलग तरह के कारनामे करती नजर आ रही हैं।

निया का कारनामा
निया शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पोल डांस करती नजर आ रही हैं। मिनी स्कर्ट पहने हुए निया के करतब देखकर काफी हैरान हो रहे हैं। निया खंभे पर अलग-अलग करतब दिखाती नजर आ रही हैं। कभी निया खंभे पर उलटी लटकी नजर आ रही हैं तो कभी एक टांग से निया कारनामे दिखा रही हैं। निया का ये अंदाज देखकर हर कोई हैरान है। निया शर्मा ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो हवा में कलाबाजियां करती नजर आ रही हैं। निया शर्मा के इस वीडियो पर भी लोगों ने अपना खूब प्यार लुटाया था। इस वीडियो में भी उनका कारनामा देखने लायक था।

निया का करियर
निया शर्मा जितना ज्यादा लोगों का प्यार पाती हैं उन्हें उतना ही ट्रोल भी होना पड़ता है। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। छोटे पर्दे पर बहू के अवतार में उन्हें बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। 'एक हजारों में मेरी बहना है' में उनका क्यूट रोल लोगों को आज भी याद है। इस शो में वो एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आई थीं। निया शर्मा को उनके शो 'जमाई राजा' के लिए उन्हें काफी जाना जाता है। इस शो में निया शर्मा ने रवि दुबे के साथ बेहतरीन अदाकारी दिखाते हुए महिलाओं का दिल जीत लिया। इसमें रोशनी और सिद्धार्थ की रिलेशनशिप दर्शकों के दिलों में उतर गई थी। इसके अलावा निया ने 'नागिन' सीरियल को लेकर सुर्खियां बटोरी थी।इस शो में निया इच्छाधारी नागिन नयनतारा की बेटी के किरदार में नजर आईं।

Read more about: nia sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X