दिवाली के दिन निया शर्मा के लंहगे में लगी आग- सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के दिवाली लुक को लेकर तो काफी चर्चा हुई। लेकिन बता दें, दिवाली पार्टी के दौरान उनके साथ एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। पार्टी के दौरान एक दीये से निया के लंहगे में आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। निया ने अपने जले हुए लंहगे की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और इस बात की जानकारी दी।
निया शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर जली हुई ड्रेस का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि - 'एक दिये की ताकत! एक सेकेंड में आग लग गई, मैं अपनी ड्रेस की लेयर्स के कारण बच गई या शायद उन ताकतों की वजह से जो आपकी रक्षा करती हैं।'

कोई शक नहीं कि निया शर्मा के फैंस काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कि एक्ट्रेस सुरक्षित हैं। निया जल्द ही एकता कपूर के सीरियल "नागिन 4" में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications