बैकलेस टॉप में निया शर्मा ने खास दोस्त के साथ किया ऐसा डांस, फिगर से नहीं हटेगी नजर VIDEO
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अपनी बोल्ड इमेज के कारण एक नई पहचान बना चुकी हैं निया शर्मा। निया शर्मा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जहां पर वो बैकलेस टॅाप में डांस करती हुई दिख रही हैं। निया शर्मा ने अपनी करीबी दोस्त रेहाना पंडित के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में रेहाना और निया काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस वीडियो में काफी बोल्ड दिख रहे हैं। दोनों के इस अंदाज को फैंस ने भी पसंद किया है। इस वीडियो में बोल्डनेस के साथ निया शर्मा और रेहाना गजब का डांस भी करती हुई दिख रही हैं। निया शर्मा ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

निया शर्मा ने इस वीडियो में ब्लैक रंग का बैकलेस टॅाप और साथ में ब्लैक रंग की जींस पहन रखी है। निया का टोन्ड फिगर के साथ अपनी अदा दिखा रही हैं। निया शर्मा का ये अंदाज कोई नया नहीं है। निया शर्मा एक नहीं बल्कि कई बार कभी तस्वीरों से तो कभी वीडियो से बोल्डनेस की सारी हदें पार करती हुई दिख चुकी है।
निया शर्मा अपनी फिटनेस के साथ बिकिनी बॅाडी के लिए जानी जाती हैं। वैसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि निया शर्मा एंटरटेनेमेंट दुनिया की हॅाट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। निया शर्मा कई दफा अपने इस बेबाक लुक के कारण ट्रोल भी हो चुकी हैं, लेकिन निया शर्मा का कहना है कि वो ट्रोलर के कमेंट पर अपना वक्त बेकार नहीं करती हैं।
टीवी की दुनिया से निया शर्मा काफी समय से गायब हैं। जमाई राजा के सीरीज में निया शर्मा लगातार नजर आ रही हैं। रवि दुबे के साथ निया शर्मा की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। निया शर्मा का इंस्टाग्राम पर आप उनकी कई लेटेस्ट फोटो देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications