Shock..टॉप 2 एक्ट्रेस के बीच छिड़ी जंग..कांटे की टक्कर..
निया शर्मा और हिना खान के बीच एकता कपूर की चंद्रकांता बनने के लिए रेस शुरू हो गई है।इन दोनों के बीच क्या कोई और मार ले जाएगा बाजी।
टीवी की दुनिया में एक तरफ जहां कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को लेकर वॉर का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी तरफ एकता कपूर की चंद्रकांता को भी लेकर रेस शुरू है। हाल ही में कलर्स चैनल पर चंद्रकांता की एक झलक दिखाई गयी थी।
ऐसा माना जा रहा थी कि दो चैनल के बीच चल रहे चंद्रकांता की लड़ाई में बाजी एकता कपूर मार ले जायेंगी।लेकिन उन्होंने अपने कदम पीछे कर लिए। और लाइफ ओके ने कृतिका कामरा के साथ चंद्रकांता शो की शुरुआत भी कर ली।

बहरहाल,मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकांता के लिए एकता कपूर ने निया शर्मा और हिना खान में से किसी एक को चुनने का फैसला किया है। चंद्रकांता के लिए हिना ने खुद की फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
बीच में खबर आयी थी कि हिना खान ने इसकी तैयारी शुरू कर दी। अब ये खबर आयी है कि निया भी इसकी प्रबल दावेदार हो सकती हैं।इसकी वजह हिना खान की ये रिश्ता क्या कहलाता है कि बहू वाली छवि है।
बहरहाल इन दोनों में से कौन बाजी मारता है या कोई नया चेहरा एकता की चंद्रकांता बनेगी ये तो आने वाला समय बतायेगा।लेकिन उससे पहले जानते हैं कि एकता कपूर की हीरोइन बनना किसी भी एक्ट्रेस को लिए किस तरह रातों रात स्टार बन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
