निया शर्मा ने धनतेरस पर दी गुड न्यूज़, कर्ज में डूबी हसीना घर के आई करोड़ों की गाड़ी

Nia Sharma New Car: 'जमाई राजा' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निया एक शानदार और आलीशान जीवनशैली जीती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कार कलेक्शन में एक लग्जरी कार शामिल की है।
धनतेरस के खास मौके पर निया शर्मा अपने नए घर पर एक मर्सिडीज AMG कार लेकर आईं। उन्होंने इस बार येलो कलर की चमचमाती कार खरीदी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
निया ने अपनी नई कार की पूजा भी की, जिसमें वे काले रंग के आउटफिट में नजर आईं। इस मौके पर उनकी खुशी और उत्साह साफ झलक रही थी। कार की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में लिखा - "सारा पैसा चला गया... EMI शुरू।"
कार खरीदने के समय निया अपनी मां और भाई के साथ मौजूद थीं। इसके बाद वे इसी नई कार में सवार होकर एक दिवाली पार्टी में भी पहुंचीं।
अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो निया शर्मा को पिछली बार 'लाफ्टर शेफ' नामक शो में देखा गया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'जमाई राजा' सीरियल से मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











