..................... Nia Sharma goes bold as she decides to drop her bra and wear a crop blazer | निया शर्मा ने एक बार फिर शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें - Hindi Filmibeat

Pics: निया शर्मा ने पोस्ट की बेहद बोल्ड तस्वीरें - सबने कहा कुछ भी पहन लेती हो, शानदार लगती हो

निया शर्मा अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए काफी मशहूर रहती हैं और उनका इंस्टाग्राम ऐसी तस्वीरों से भरा रहता है। अब निया शर्मा ने एक और फोटोशूट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जहां निया शर्मा अपनी upper body को केवल एक खुले हुए ब्लेज़र से ढंकती नज़र आ रही हैं। लेकिन तारीफ की बात ये है कि इनमें से हर एक तस्वीर में निया कहर ढहा रही हैं।

निया शर्मा की इन तस्वीरों को देख जहां फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं वहीं उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं।

nia-sharma-goes-bold-and-sultry-as-she-decides-to-drop-her-bra-and-wear-a-crop-blazer

निया शर्मा के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये रिश्ते हैं प्यार के एक्ट्रेस लता सबरवाल ने कमेंट करते हुए लिखा - तुम कुछ भी पहन लो शानदार ही लगती हो। वहीं निया के बाकी दोस्तों ने भी इन तस्वीरों पर दिल वाले इमोजी की बारिश कर दी। गौरतलब है कि निया शर्मा जल्दी ही सात समंदर पार नाम के म्यूज़िक वीडियो में दिखाई देंगी। निया इसकी शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।

निया शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत की थी स्टार प्लस के शो काली: एक अग्निपरीक्षा के साथ की थी। इस सीरियल में निया शर्मा एक स्कूल जाती लड़की के किरदार में थी। ये क्राईम थ्रिलर, मशहूर, रूचिका गिरहोत्रा केस पर आधारित था।

तोड़ी अपनी छवि

तोड़ी अपनी छवि

निया शर्मा ने टीवी पर बेहद बोल्‍ड किरदार किए लेकिन वो एक घरेलू लड़की की भूमिका में दिखाई दीं। लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय होते ही निया शर्मा ने अपनी बोल्ड छवि, दर्शकों के सामने पेश की और हर कोई उनके इस बेबाक अंदाज़ का फैन हो गया।

रवि दुबे के साथ जमाई राजा

रवि दुबे के साथ जमाई राजा

रवि दुबे के साथ ज़ी टीवी का शो जमाई राजा करने के बाद निया शर्मा की फैन फॉलोइंग में बेतहाशा इज़ाफा हुआ। इस सीरियल में निया और रवि की जोड़ी को फैन्स ने इतना पसंद किया कि जमाई राजा 2.0 के साथ इस शानदार जोड़ी ने डिजिटल टीवी पर अपनी वापसी की।

कॉमेडी करने की कोशिश

कॉमेडी करने की कोशिश

कॉमेडी नाईट्स बचाओ के साथ निया शर्मा ने कॉमेडी करने की भी कोशिश की। हालांकि, उनका कॉमेडी अवतार लोगों को इतना ज़्यादा पसंद नहीं आया।

निया नहीं नेहा

निया नहीं नेहा

निया शर्मा का नाम निया शर्मा नहीं बल्कि नेहा शर्मा था। निया ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने के बाद, टीवी की दुनिया में कदम रखा। निया का जन्म 1990 में हुआ था और हाल ही में उन्होंने अपना 31वां जन्मदिन मनाया है।

टीवी से रियलिटी शो तक

टीवी से रियलिटी शो तक

टीवी की दुनिया में डेली सोप करने के बाद निया शर्मा ने रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रखा था फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी के साथ। रोहित शेट्टी के इस शो के आठवें सीज़न की पहली फाईनलिस्ट निया थीं।

एशिया की सबसे सेक्सी महिला

एशिया की सबसे सेक्सी महिला

निया शर्मा का नाम कभी एशिया की सबसे सेक्सी महिला में गिना जाता है तो कभी एशिया के सबसे खूबसूरत और बोल्ड महिलाओं की लिस्ट में उनका नाम टॉप पर रहता है। निया शर्मा ने पिछले कुछ सालों में अपनी इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग भी बनाई है।

इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर निया शर्मा के लगभग 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। निया अक्सर ही अपने फैन्स को अपने बोल्ड अवतार से हैरान करती रहती हैं। कभी फैन्स उनकी बोल्ड अदाओं को देख कुछ कह ही नहीं पाते हैं तो कभी बहुत ही ज़्यादा कह जाते हैं।

टीवी से डिजिटल तक

टीवी से डिजिटल तक

टीवी की दुनिया से निया शर्मा अब डिजिटल दुनिया में पहुंच चुकी हैं। वेब सीरीज़ ट्विस्टेड के दो सीज़न में वो नमित खन्ना और राहुल सुधीर के अपोज़िट नज़र आई थीं।

जीत चुकी हैं ढेरों अवार्ड्स

जीत चुकी हैं ढेरों अवार्ड्स

टीवी पर एक स्कूल की लड़की के किरदार से शुरूआत करने के बाद एक नागिन बनने तक निया शर्मा ढेरों अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। उनके सबसे यादगार किरदार थे - स्टार प्लस का एक हज़ारों में मेरी बहना है में मानवी का किरदार और जमाई राजा में रोशनी का किरदार। रवि दुबे के साथ उनकी जोड़ी, फैन्स की फेवरिट जोड़ियों में से एक है।

टाईम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वूमन

टाईम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वूमन

2020 में निया शर्मा टाईम्स की Most Desirable Women की लिस्ट में नंबर 2 पर थीं। उनके फैन्स हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ मज़बूती से खड़े दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X