..................... Nia Sharma Fire Accident, She escaped by fire on the sets of Suhagan Chudail, Video! - Hindi Filmibeat

निया शर्मा के साथ हुआ हादसा, सुहागन चुडैल के सेट पर आग से झुलस जाता चेहरा, Video!

nia sharma

Nia Sharma Fire Accident- निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वो अपना एक शो सुहागन चुड़ैल को लेकर बिजी हैं और लगातार इसकी शूटिंग कर रही हैं।

लेकिन अभिनेत्री से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है कि उनके फैंस को भी झटका लगने वाला है। पता चला है कि शूटिंग सेट पर एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है और निया शर्मा जलते जलते बची हैं।

कहा जा रहा है कि शूटिंग के दौरान निया शर्मा आग की लपटों में फंस गई थीं लेकिन तरह से उन्होने अपने आप बचा लिया। हो सकता था कि इस हादसे में उनका चेहरा झुलस जाता।

तस्वीर की साझा

निया शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर अपलोड करती हैं। अब इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज उन्होने साझा की है। पोस्ट में सुहागन चुडैल के सेट से तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं। उन्होंने एक क्लिप भी साझा की जिसमें पुरुषों के एक समूह को मशालें लेकर एक घेरे में चलते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वह घेरे से बाहर निकलती है, उस पर एक लौ फेंकी जाती है। निया चिल्लाती है और फर्श पर गिर जाती है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और उनका कहना है कि निया का किस्मत अच्छी थी।

क्या बोले लोग

निया ने इस पोस्ट के साथ लिखा, ''जब वे कहते हैं जलाया.. और सचमुच आग लग जाती है..'' इसके बाद एक यूजर ने लिखा, ''कोई इत्ता प्यारे भी कैसे हो सकता है यार सच में।'' एक ने लिखा, ''मैं आज की रात डांस परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहा हूं।'' एक ने लिखा, ''अरे ध्यान से करिए शूटिंग।'' एक ने लिखा, ''आप को देख के दिल खुश हो जाता है आई लव यू निया दी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ।

Read more about: nia sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X