एशिया की सबसे सेक्सी सुपरस्टार का टीवी कमबैक,VIDEO,फैंस के लिए सरप्राइज
एशिया की सबसे सेक्सी सुपरस्टार का टीवी पर धमाकेदार कमबैक होने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं निया शर्मा की। जी हां, निया शर्मा ने जमाई राजा के बाद डेली टीवी शो से दूरी बना ली थी।
वह काफी समय से केवल वेब सीरीज में अपने बोल्ड सीन और इंस्टाग्राम पर अपनी सेक्सी तस्वीरों को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। खबर यह भी आयी थी कि निया जल्द ही विक्रम भट्ट की बॅालीवुड फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं।

लेकिन इससे पहले ही निया टीवी शो इश्क में मरजावां में एंट्री लेने जा रही हैं। जी हां, टीआरपी के लिहाज से इस टीवी शो की पकड़ अच्छी रही है। इसके बावजूद शो की कहानी में बड़े बदलाव के साथ ट्विस्ट लाया जा रहा है।
जिसके कारण शो में निया शर्मा की धमाकेदार एंट्री की जा रही है। मुमकिन यह भी है निया शो के अंदर अर्जुन बिजलानी के साथ रोमांस करते हुए नजर आए। फिलहाल चैनल ने इस शो का नया प्रोमो लांच कर दिया है। यहां देखिए इसका वीडियो
यहां देखिए निया की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications