मां के सामने ही Nia Sharma ने खोली शराब की बोतल और फिर गुलाबी बिकिनी पहन करने लगीं ऐसे-ऐसे काम

Nia Sharma Bold Video: एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों अपनी मां के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिता रही हैं। एक्ट्रेस पिछले दो दिनों से अपने फैंस को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से अपनी जर्नी की एक झलक दिखा रही हैं। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में निया शर्मा हॉलीवुड बीच पर चिल कर रही हैं।
निया का बोल्ड वीडियो
निया शर्मा ने वेकेशन से मस्तीभरा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। एक्ट्रेस ने हॉट पिंक बिकनी पहनकर इंस्टाग्राम पर तापमान बढ़ाते हुए अपनी टोन्ड बॉडी को दिखा रही हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें वह एक साइकिल पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने लुक को क्रॉस-साइन वाली एक लंबी सिल्वर चेन और ब्लैक शेड्स के साथ-साथ स्काई ब्लू क्लॉग स्लिपर्स के साथ एक्सेसराइज किया। अभिनेत्री ने अपने लुक के लिए नो-मेकअप और एक हाई-मेसी बन को चुना। इसी वीडियो में वह अपनी गुलाबी बिकनी के साथ काले रंग का कवर-अप पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
मां भी कर रहीं इंजॉय
इसी वीडियो में वो हवा में शेंपेन उड़ाती हुई भी नजर आ रही हैं। यही नहीं, निया की तरह उनकी मां भी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं उन्होंने भी निया की तरह साइकिल चलाई और छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। निया और उनकी मां ने मिलकर वॉटर स्कूटर का भी आनंद लिया है।
निया का करियर
निया शर्मा ने अपने पहले शो 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से टेलीविजन उद्योग में अपनी पहचान बनाई। बाद में, उन्होंने शो 'एक हजारो में मेरी बहना है' में एक्टिंग की। उन्होंने फेमस सीरीज 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ एक्ट करके लोकप्रियता हासिल की। एक्ट्रेस ने अलग-अलग रियलिटी शो में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें 'बॉक्स क्रिकेट लीग', 'खतरों के खिलाड़ी 8' और 'बिग बॉस ओटीटी' शामिल हैं। एक्ट्रेस के हाल के शो के बारे में बात करें तो, उन्होंने स्टार-स्टडेड रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications