Nia Sharma- ऐसी ड्रेस पहनकर निकलीं निया शर्मा, ट्रोल करते हुए बोले लोग- उर्फी जावेद से प्रभावित..

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड और हॉट कपड़ों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन कई बार वो बुरी तरह से ट्रोल कर दी जाती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होने जींस और टी-शर्ट के साथ अपने लुक को इस तरह से सामने लाया है कि लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। निया शर्मा की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके फैन्स उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल करते हैं।
इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें निया शर्मा पोज देती हुईं नजर आ रहीं हैं। वायरल भयनी ने इस वीडियो को साझा किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, लगता है ये उर्फी जावेद से प्रभावित हो चुकी है। जबकि एक ने लिखा है, ''उर्फी का अच्छा वर्जन।'' एक ने लिखा, ''ये तो बड़े दिनों बाद दिखी है।'' निया शर्मा के पास एक अलग ही फैशन सेंस है और वह बिना किसी शक के भारतीय इंड्स्ट्री में शानदार कलाकारों में से वो एक हैं।
हालांकि काफी समय से वो किसी सीरियल का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी बड़ी वापसी करने वाली हैं। निया शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो एक हजारो में मेरी बहना है से की थी।
इसके बाद निया ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ काम किया। हालांकि इस वक्त वो अपनी ट्रोलिंग को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और लगातार वीडियो वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications