BIGG BOSS 12 में सलमान के साथ एशिया की नंबर 1 सेक्सी सुपरस्टार की एंट्री !
Recommended Video

सलमान खान के बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 12 को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन अब खुद एशिया की नंबर 1 सेक्सी सुपरस्टार निया शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है।
जी हां, पिछले साल टीवी के कई नामचीन सुपरस्टार को इस शो में लाने की कोशिश की गई। कुछ इस शो का हिस्सा हुए तो कुछ ने सिरे से इस शो में शामिल होने से मनाही कर दी। इस साल भी बिग बॅास 12 को कई नाम चर्चा में रहे हैं।

खुद निया शर्मा ने बताया कि उन्हें बिग बॅास 12 का हिस्सा बनने का प्रस्ताव मिला है। इस पर निया का कहना है कि हाल ही में मुझे बिग बॅास 12 का आॅफर आया है। कई टीवी स्टार को बिग बॅास का आॅफर आ चुका है।
मेरे साथ ऐसा होना कोई नई बात नहीं है। फिलहाल मुझे इस तरह के किसी आॅफर की जरुरत नहीं है। मैं इस तरह की चीज नहीं करना चाहती हूं। मेरे ख्याल से बिग बॅास नहीं करने का मतलब यह नहीं है कि आप काफी कुछ मिस कर देंगे।
सलमान खान की मां मेरी जासूस हैं, हिना खान सलमान की गर्लफ्रेंड हैं Shock
यह मौके की बात है। बिग बॅास का हिस्सा होना या नहीं होना यह सब की खुद की पसंद पर निर्भर करता है। गौरतलब है कि निया इन दिनों ट्विस्टेड 2 वेबसीरीज में दिखाई दे रही हैं। यहां देखिए निया की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
