..................... Nia Sharma Bhabhi file domestic violence case against mother and brother nia sharma get summon - Hindi Filmibeat

निया शर्मा की मां और भाई पर भी घरेलू हिंसा का आरोप, भाभी ने दर्ज करवाया केस, एक्ट्रेस को समन

Nia Sharma

Nia Sharma Summon: टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं अब ये हसीना कानूनी पचड़े में फंसने के कारण सुर्खियों में आ गई है। रिपोर्ट् के अनुसार निया शर्मा की भाभी ने उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में निया शर्मा को भी दिल्ली हाईकोर्ट ने समन भेजा है।

निया शर्मा, उनके भाई और मां के खिलाफ उनकी भाभी ने घरेलू हिंसा को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है, और उसमें बेहद गंभीर आरोप हैं। भाभी ने शिकायत में निया शर्मा के साथ-साथ अपनी सास और पति पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया।

Nia Sharma की भाभी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक, निया ने भाई और मां के साथ मिलकर उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया था। वहीं, कोर्ट का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतिवादी नंबर 2 और नंबर 3 के खिलाफ आरोप हैं। मुंबई पुलिस के जरिए निया शर्मा और उनकी मां को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले में और अधिक जानकारी सामने आना बाकी है।

निया शर्मा के भाई विनय शर्मा ने फरवरी 2022 में शादी की थी। शादी दिल्ली में हुई थी और तब एक्ट्रेस ने भाई और भाभी की शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। निया शर्मा जब 14 साल की थीं, तो उनके पापा गुजर गए थे। इस बारे में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में बताया था।

Read more about: nia sharma television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X