Bigg Boss 18 में नाम कंफर्म होते ही आई निया शर्मा की आफत, एक्ट्रेस बोली- मुझे माफ करदो मैं नहीं...

Nia Sharma Bigg Boss Confirmed Contestant: टेलीविजन स्टार निया शर्मा का नाम रोहित शेट्टी ने बिग बॉस की बतौर कंफर्म कंटेस्टेंट रिवील कर दिया है। इसके बाद निया शर्मी की आफत आ गई है। यूं तो बिग बॉस 18 को शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिन ही बचे हैं लेकिन बिग बॉस के घर के बाहर निया की हालत खराब हो रही है इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा है।
दरअसल, निया शर्मा के फैंस उन्हें बिग बॉस से जुड़े सवालों के लिए कॉल और मैसेज कर रहे हैं। इसी को लेकर वो काफी परेशान हो रही हैं। निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हैलो, प्लीज बिग बॉस से जुड़े सवाल लेकर मुझे कॉल या मैसेज ना करें। मुझे माफ कर दो। मैं नहीं रिप्लाई करूंगी। कोई भी बयान या इंटरव्यू नहीं दूंगी।"
बताते चलें कि निया शर्मा ने इससे पहले बिग बॉस के कई सीजन को रिजेक्ट किया लेकिन आखिरकार वो अब बिग बॉस के आने वाले सीजन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस को कल रात खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में घोषित किया गया और इस ऐलान ने लोगों के हैरान कर दिया।
कल रात ग्रैंड फिनाले एपिसोड में भारती सिंह, कश्मीरा शाह और निया शर्मा शो में मेहमान बनकर आईं। बाद में जैसे-जैसे एपिसोड आगे बढ़ा, रोहित शेट्टी ने घोषणा कर दी कि यहां मौजूद कोई व्यक्ति बिग बॉस 18 में भी हिस्सा लेता हुआ दिखाई देगा।
रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि वो निया ही हैं जो बिग बॉस 18 में नजर आने वाली हैं। सभी ने निया की तारीफ की और उन्हें बधाई दी लेकिन इस दौरान निया थोड़ी घबराई हुई नजर आ रही थीं। जैसे ही उन्हें पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में घोषित किया गया, वहां मौजूद अभिषेक कुमार जो बिग बॉस 17 के पहले रनरअप थे, उन्होंने बधाई दी और कहा कि वो निया को सपोर्ट करेंगे।
बिग बॉस 18 में निया के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरी, समीरा रेड्डी, शोएब इब्राहिम, मीरा देओस्थले, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने और अन्य जैसे लोकप्रिय नामों के भी शो में भाग लेने की अफवाह है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर तक होने वाला है और इस सीजन में भी इसकी मेजबानी सलमान खान ही करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications



