Nia Sharma ने खोया आपा, अपने स्टाफ पर सरेआम चिल्लाईं एक्ट्रेस, ऑन कैमरा देने लगीं गाली...
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं। कभी वह अपने बोल्ड लुक के लिए तो कभी वह अपने बेवाक अंदाज के लिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। वहीं निया शर्मा आए दिनों किसी न किसी रियलिटी शो में भी नजर आती रहती है। फिलहाल तो निया शर्मा स्प्लिट्सविला शो में नजर आने जा रही हैं। उनका एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग चौंक गए हैं।

अपने स्टाफ पर आग बबूला हुईं निया सुनाए अपशब्द
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निया शर्मा पिंक शार्ट ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं, लेकिन जैसे ही उनका एक स्टाफ पीछे से भागकर उनसे पहले वैनिटी वैन में घुस जाता है उसे देखकर निया शर्मा गुस्से से लाल हो जाती हैं। निया यह भी नहीं देखती हैं कि उनके सामने कई पैपराजी खड़े हुए हैं। वह ऑन कैमरा अपने स्टाफ पर भड़क जाती हैं और अपशब्द बोलने लगती हैं।
निया का ऐसा व्यवहार देख भड़के लोग
निया अपने स्टाफ पर भड़कते हुए कहती हैं कि 'तू पागल हो गया है क्या' बता दें सोशल मीडिया पर निया शर्मा का यह वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनसे काफी नाराज नजर आ रहे है। निया शर्मा का ऐसा व्यवहार देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'यह क्या तरीका है अपने स्टाफ से बात करने का। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'थोड़ी सी तमीज सीखने की जरूरत है मैडम आपको' वही तीसरे यूजर ने लिखा- 'हर एक काम को रेस्पेक्ट करना सीखिए पॉपुलर होने का यह मतलब नहीं है कि बाकि सब आपसे छोटे है'


Click it and Unblock the Notifications











