निया शर्मा और रवि दुबे का फैंस के लिए सरप्राइज, इस समय होगा 'जमाई 2.0 सीजन 2' का प्रीमियर!

By Filmibeat Desk

जब से ज़ी5 ने 'जमाई 2.0 सीजन 2' यानी कि दूसरा सीज़न अपने प्रीमियर के करीब है जिसमें एक बड़ा प्लॉट ट्विस्ट और अधिक ग्लैमरस लुक है।प्रीमियर की तारीख में कई घंटों का वक़्त होने के बावजूद, रवि और निया का सोशल मीडिया पेज प्रशंसकों के संदेशों से भरा हुआ है जिसमें यह साझा किया गया है कि वे कितनी उत्सुकता से रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं।

फैंस के प्यार की गूंज सोशल मीडिया पर बखूबी सुनाई दे रही है। उनकी उत्तेजना और प्यार को देखते हुए, रवि और निया ने वास्तविक रिलीज़ समय से तीन घंटे पहले, 9:00 बजे प्री-लॉन्च करके अपने प्रशंसकों को ट्रीट देने का फैसला किया है।

दोनों ने #SidNi प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे #UnlockJamai2point0S2 कांटेस्ट के साथ शो के प्रति अपना प्यार दिखाएं। उन सभी को हैशटैग का उपयोग करके ट्वीट करना व पोस्ट करना है और यह अभी से वायरल हो रहा है। इस सीरीज का प्रीमियर पहले 26 फरवरी को निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसका प्रीमियर 25 फरवरी को 9:00 बजे होगा।

Nia Sharma, Ravi Dubey

'जमाई 2.0 सीजन 2' के ओरिजिनल लीड में सिद्धार्थ के किरदार में रवि दुबे और रोशनी की भूमिका में निया शर्मा के साथ-साथ अचिन्त कौर, सुधांशु पांडे, विन राणा और प्रिया बनर्जी नज़र आएंगी। आरम्भ एम सिंह द्वारा निर्देशित, दूसरे सीज़न में रिश्तों की अग्नि परीक्षा होगी और रोमांस सेंटर स्टेज में होगा।

शो 'जमाई राजा' का 2014 में पहली बार प्रीमियर हुआ था जिसने 3 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। ज़ी5 ने हाल ही में अपने वेब सीरीज़ वर्शन के दूसरे सीजन की घोषणा की है जिसका नाम 'जमाई 2.0 सीजन 2' है। जमाई राजा का डिजिटल सीक्वल अपने प्लॉट ट्विस्ट और ग्लैमरस लुक के साथ पहले सीजन से भी दमदार नज़र आ रहा है।
'जमाई 2.0 सीजन 2' का प्रीमियर अब 25 फरवरी को रात 9:00 बजे होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X