..................... Today Top Tv News Anupamaa written update upcoming twist, Amitabh Bachchan Kbc 13 look, Bigg Boss Ott wild card Entry, Kapil show set Photo - Hindi Filmibeat

TV News Highlights : अनुपमां- वनराज का थप्पड़, अमिताभ का केबीसी 13 लुक, बिग बॅास ओटीटी वाइल्ड कार्ड

अनुपमां के बीते एपिसोड में आपने देखा कि पाखी की जीत से शाह परिवार फिर से एक हो गया है। काव्या को अपना प्लान फेल होने के बाद बेहद दुख है। वहीं अनुपमां अपनी बेटी पाखी की जीत का क्रेडिट काव्या को भी देगी। अनुपमा ये कहेगी कि पाखी को डांस की तैयारी काव्या ने करवाई है, ऐसे में वो भी इस जीत की हकदार है। लेकिन इस बीच काव्या के सामने वनराज ये सवाल उठाएगा कि वो कहां पर गायब हो गई थी।

इस बीच अनुपमा को अपने बेटे पारितोष की नफरत का सामना करना होगा। शो के नए प्रोमो में पारितोष अपने परिवार के साथ अनुपमा के साथ झगड़ा करने लगता है। पारितोष घर छोड़ने का फैसला करता है। ऐसे में अनुपमा के साथ पारितोष की बहस होती है और वो उसे घर छोड़ने के लिए बोलती है।

Anupamaa,Amitabh bachchan, kaun banega crorepati

पारितोष सबके सामने अनुपमा को मसालेदानी बुलाता है। पारितोष कहता है कि पापा आपको मसालेदानी कहते थे, बिल्कुल सही कहते थे। क्योंकि मुझे भी आपको अपने दोस्तों से मिलवाने में शर्म आती है। ये सुनकर वनराज गुस्से में आ जाता है और सभी के सामने पारितोष को थप्पड़ मार देता है। अब ये देखना होगा कि काव्या इस मौके का फायदा उठा कर, फिर से एक बार अनुपमांं के खिलाफ नई साजिश रचने की तैयारी करेगी या नहीं?

अमिताभ बच्चन ने दिखाया केबीसी 13 का नया लुक- अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति 13 का आगाज 23 अगस्त से हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 के अपने नए लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कैप्शन में लिखा है कि वापसी, साल 2000से हर साल यहां वापसी कर रहा हूं। यानी 21 साल। जिंदगी भर के लिए। उन सभी का शुक्रिया जो इस गेम शो का हिस्सा रहे हैं। मेरा यह लुक बनाया है। बता दें कि केबीसी 13 के साथ अमिताभ बच्चन बह्मास्त्र के काम में भी बिजी हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॅाग में लिखा है कि केबीसी में मेरा पूरा दिन जाता है, इसके बाद फिल्म की स्टोरी बुक कुछ घंटे लेती है। दोनों के बीच मेरी एनर्जी चली जाती है। थका हुआ महसूस करता हूं। ये दोनों को करना मेरे लिए थॅाट प्रवोकिंग होता है।

बिग बॅास ओटीटी वाइल्ड कार्ड एंट्री मयूर वर्मा- बिग बॅास ओटीटी को अभी एक वीक भी पूरा नहीं हुआ है इस बीच 6 सप्ताह तक चलने वाले इस शो में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है। जल्द ही बिग बॅास ओटीटी में शहनाज गिल की शादी वाले शो 'मुझसे शादी करोगे' में दिखाई दे चुके एक्टर मयूर वर्मा बिग बॅास ओटीटी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। एक वेबसाइट की खबर अनुसार मयूर ने खुद ये खुलासा करते हुए कहा है कि मुझे पहले अप्रोच किया गया था। लेकिन वो हो नहीं पाया। अब कुछ ट्विस्ट के साथ शो में मेरी एंट्री होने जा रही है। मेकर्स शो में एलिमिनेशन की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद मेरी एंट्री होगी। मयूर वर्मा इससे पहले टीवी शो जीनी और जूजू, स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर में नजर आ चुके हैं।

द कपिल शर्मा शो का शानदार सेट-द कपिल शर्मा शो का आगाज इंडियन आइडल 12 के खत्म होने के बादल होने वाला है। द कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट अक्षय कुमार होंगे। अक्षय कुमार बेल बॉटम का प्रमोशन कपिल शर्मा शो पर करेंगे। कपिल शो के सेट की पहली तस्वीर सामने आयी है। 21 अगस्त से शुरू हो रहा है द कपिल शर्मा शो।कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा शो के नए सेट की फोटो पोस्ट करते हुए फैंस से ये पूछा है कि ये नया सेट कैसा लगा? इस पर मीका सिंह, कश्मीरा शाह, अदनान सामी के साथ कई सितारों ने सेट की तारीफ की है। द कपिल शर्मा शो के सेट की फोटो को कपिल शर्मा के इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X