..................... Newlyweds Krishna Mukherjee and Chirag Batliwalla reach Seychelles for their honeymoon - Hindi Filmibeat

Krishna Mukherjee: सरकारी बाबू के साथ हनीमून पर पहुंची एक्ट्रेस ने खाई 1800 की मैगी, पति ने उड़ाया खूब मजाक

Krishna Mukherjee and Chirag Batliwalla

Krishna Mukherjee Honeymoon: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थीं। मस्तीभरे अंदाज में अपनी बैचलर ट्रिप इंजॉय करने वाली कृष्णा मुखर्जी अब पति के साथ हनीमून इंजॉय कर रही हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर पति संग फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कृष्णा मुखर्जी शोबिज की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से हैं और कुछ लोकप्रिय टेलीविजन शो का हिस्सा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या है, क्योंकि वह अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक देती हैं।

हनीमून से शेयर कीं फोटोज
एक्ट्रेस ने हाल ही में चिराग बाटलीवाला के साथ 13 मार्च को शादी के बंधन में बंधी। लवबर्ड्स ने अपने पारंपरिक बंगाली शादी से खूबसूरत फोटोज शेयर कीं, जिसके बाद पारसी डिनर भी हुआ और सारी रस्में पूरी करने के बाद चिराग और कृष्णा सेशेल्स में अपने एडवेंचरस हनीमून के लिए रवाना हो गए। कृष्णा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेशेल्स में अपने हनीमून से फोटोज की एक सीरीज साझा की। तस्वीरों में एक्ट्रेस को लैवेंडर रंग के टैंक टॉप पहने देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने काले शॉर्ट्स के साथ पेयर किया था, जबकि उनके पति चिराग ने ग्रे टी-शर्ट और काले शॉर्ट्स पहने थे। तस्वीरों के साथ, कृष्णा ने लिखा, 'ग्रीन या ब्लू, ऐसा कोई जगह नहीं है जहां मैं तुम्हारे बिना जाऊं... क्योंकि तुम मेरे एप्पल पाई हो।' जैसे ही उन्होंने तस्वीरें साझा कीं, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी की भरमार कर दी।

खाई 1800 की मैगी
यही नहीं, कृष्णा मुखर्जी ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंनें अपना ब्रंच दिखाया था। वीडियो में चिराग महंगी मैगी ऑर्डर करने पर कृष्णा का मजाक उड़ाते दिखे. वह कहते सुने गए, "1800 रुपये की मैगी खा रही है." इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किय था।

कृष्णा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
कृष्णा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने पति चिराग बाटलीवाला से पिछले साल दिसंबर में आपसी दोस्तों के जरिए मिलीं और तुरंत एक कनेक्शन महसूस किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 8 सितंबर, 2022 को, कृष्णा ने अपने चिराग के साथ इंगेजमेंट की थी। वहींस एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृष्णा मुखर्जी दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर 'ये है मोहब्बतें' में अपने अभिनय के बाद जानी गईं उन्होंने इस शो में आलिया की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार 'शुभ शगुन' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने डेली सोप में शहजादा धामी के साथ शगुन की भूमिका निभाई थी।

Read more about: krishna mukherjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X