..................... Newlyweds Dalljiet Kaur Nikhil Patel are off for their Honeymoon Dalljiet Kaur shared a video - Hindi Filmibeat

Dalljiet Kaur संग हनीमून पर जाने को बेताब दिखे पतिदेव, एक्ट्रेस को खींच कर ले गए साथ

Dalljiet Kaur Video: एक्ट्रेस दलजीत कौर शादी के बंधन में बंध ही गईं। शालीन भनोट की एक्स वाइफ ने अचानक सगाई करके सबको हैरान कर दिया था और अब उन्होंने भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन के साथ शादी करके अपना घर बसा लिया है।

Dalljiet Kaur Video

Dalljiet Kaur Video: मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में 18 मार्च को ब्रिटेन के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधी। एक्ट्रेस ने शादी से पहले के फंक्शन्स की कई झलकियां शेयर कीं जिनमें मेहंदी, संगीत और हल्दी शामिल थीं। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए, जहां दलजीत और निखिल एक-दूसरे के लिए बने नजर आ रहे हैं। इस कपल ने अपनी शादी के लिए प्रिस्टिन व्हाइट आउटफिट पहना था और ये दोनों कमाल के लग रहे थे। अब, शादी के बंधन में बंधने के ठीक एक दिन बाद दलजीत कौर और निखिल पटेल अपने हनीमून के लिए बैंकॉक, थाईलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

दलजीत ने शेयर किया वीडियो
दलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में, हम निखिल पटेल को दलजीत को खींचते हुए देखते हैं क्योंकि वह लगेज कैरियर पर बैठी हैं। इस वीडियो को बनाते समय नवविवाहित जोड़े अपने शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए, दलजीत ने लिखा, "मिस्टर एंड मिसेज पटेल के रूप में हम कई एडवेंचर में से एक की ओर रवाना हो रहे है। चलो इसे अपना "हनीमून!" कहते हैं।

निखिल और दलजीत की प्रेम कहानी
निखिल और दलजीत की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो दोनों लवबर्ड्स 2022 में दुबई में एक आपसी दोस्तों की पार्टी में मिले और जल्द ही उन्हें एक कनेक्शन फील होने लगा। करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दलजीत ने 3 जनवरी को नेपाल में निखिल से सगाई की। दलजीत की तरह निखिल की भी एक शादी हो चुकी है और उनकी पिछली शादी से दो बेटियां 13 साल की एरियाना और 8 साल की अनिका हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दलजीत ने पहले एक्टर शालीन भनोट के साथ शादी की थी और इनका एक बेटा भी है जेडन।

Read more about: dalljiet kaur nikhil patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X