थम नहीं रही है Krishna Mukherjee की बोल्डनेस, हनीमून पर जाकर शेयर कर दीं बिकिनी फोटोज

Krishna Mukherjee Bikini Photos: लोकप्रिय अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी पिछले कुछ समय से अपने निजी जीवन के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें, कृष्णा ने हाल ही में 13 मार्च को गोवा में अपने बॉयफ्रेंड, चिराग बाटलीवाला के साथ शादी के बंधन में बंधी। चिराग के पेशे की बात करें तो वह एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर हैं। कृष्णा ने अपने शादी के फंक्शन्स से कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें मेहंदी, संगीत, हल्दी की फोटोज को लोगों ने खूब पसंद किए। बंगाली शादी के बाद पारसी शादी और रिसेप्शन भी हुआ था। फैंस, दोस्तों और साथियों ने इस नवविवाहित जोड़े पर जबरदस्त प्यार और आशीर्वाद की बौछार की।
हनीमून की फोटोज कर रहीं शेयर
अपनी शादी के कुछ दिनों बाद, कृष्णा मुखर्जी और उनके पति, चिराग बाटलीवाला, सेशेल्स में अपने हनीमून के लिए रवाना हुए। 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काफी सक्रिय हैं और वहां से अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर कर रही हैं। बोल्ड फोटोज से लेकर दिलचस्प रीलों तक, कृष्णा अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से अपने फैंस को एक डिजिटल टूर दे रही हैं।
बिकिनी फोटोज कीं शेयर
कुछ घंटे पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ सोलो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में, कृष्णा आराम करती हुई और धूप सेंकते हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं। हम कृष्णा को हरे रंग के फ्लोरल प्रिंटेड बीचवियर पहने हुए देख सकते हैं और साथ ही समुद्र तट पर पोज देते हुए भी और इस फोटो में हमें लुभावने दृश्य भी दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने गर्मी को मात देने के लिए सनग्लासेस भी पहना और तस्वीरों के लिए यहां पोज देते हुए वह बहुत खूबसूरत लग रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा, "बोन्स्वा।"
कृष्णा की प्रेम कहानी
कृष्णा और चिराग की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो कृष्णा ने पहले खुलासा किया था कि वह दिसंबर 2021 में आपसी दोस्तों के माध्यम से चिराग से मिली थी और तुरंत एक एक कनेक्शन फील हुआ था। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, 8 सितंबर, 2022 को कृष्णा और चिराग ने शिमला में सगाई कर ली। कृष्णा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर 'ये है मोहब्बतें' में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं और शो में उन्होंने आलिया की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार 'शुभ शगुन' नाम के टीवी शो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने डेली सोप में शहजादा धामी के साथ शगुन की भूमिका निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications