VIDEO- दीपक की इस हरकत पर आरती सिंह का फूटा गुस्सा, बुरी तरह भड़क कर बोलीं- मैं कहीं की नहीं रही!

Arti Singh Angry On Deepak Chauhan Video

Arti Singh Angry On Deepak Chauhan Video: टीवी एक्ट्रेस और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी करके अपनी नई लाइफ में कदम रख चुकी हैं। कपल ने अपनी शादी मंदिर में बेहद सादगी के साथ की थी। शादी के बाद जहां सोशल मीडिया पर आरती की हनीमून की तस्वीरें और वीडियो थमने का नाम नहीं ले रही हैं तो इसी बीच आरती का एक गुस्से में वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में Arti Singh अपने घर में हैं। वो पूछते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है, जो वो गुस्से में हैं। इस पर आरती ने बताया कि उन्होंने साढ़े चार बजे आने को बोला था। इस पर दीपक कहते हैं कि वो एक ही घंटा लेट हुए हैं। ये सुनकर आरती कहती हैं, 'एक घंटा बहुत होता है।' उन्होंने कहा कि शॉपिंग के अलावा उनका बहुत काम रुक गया।

दीपक के ये पूछने पर कि क्या-क्या नहीं हो पाया, इस पर आरती गुस्से में बोलती हैं, 'दिमाग मत खराब कर। थप्पड़ पड़ेगा। मेरा जिम स्किप हो गया। बैठा के रखा है। कहीं की नहीं रही मैं। घर बैठी तबसे। बहुत इरिटेटिंग है।' आरती आगे गुस्से में बोलती हैं, 'लात पड़ेगी तुझे।'

एक तरफ तो आरती का ये गुस्से वाला अवतार बहुत क्यूट लग रहा है, लेकिन दूसरी तरफ यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'बताओ क्या जमाना आ गया है, पति 'आप' बोल रहा है और 'पत्नी' तू बोल रही है।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'कितना अजीब लगता है पति को तू बोलना।' एक और लिखते हैं, 'ये है तरीका इन सबका बात करने का... पति नहीं गुलाम हो गया है... आदमी इनका।' कुछ लोग इसे ओवर एक्टिंग भी बता रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X