दुल्हन बनीं शेफाली जरीवाला पति संग मांग में सिंदूर लगाए पहुंची ससुराल, ऐसे हुआ था पहली बार स्वागत

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Wedding Video: शेफाली जरीवाला के असमय निधन के बाद उनके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अब शेफाली जरीवाला का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो शादी के बाद अपने पहले पति हरमीत सिंह के साथ ग्वालियर स्थित ससुराल पहुंचती नजर आ रही हैं।

नवविवाहिता के रूप में उनका भव्य स्वागत किया गया था। हाथों में रची मेहंदी, मांग का सिंदूर और गले का मंगलसूत्र उनकी नई दुल्हन वाली छवि को पूरा कर रहे थे। 42 वर्ष की उम्र में कथित तौर पर कार्डिक अरेस्ट से शेफाली जरीवाला का निधन सभी को हैरान कर गया है। फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली शेफाली के यूं अचानक चले जाने पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

शुक्रवार को आए दिल के दौरे के बाद उनकी मौत हो गई। इस बीच, उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये तब का है जब शेफाली ने हरमीत सेठी से शादी के बाद ग्वालियर में ससुराल की चौखट पर कदम रखा था। वीडियो में शेफाली दुल्हन के लिबास में हैं, मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और लाल चूड़ा पहने नजर आ रही हैं, और पूरे परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला ने 2004 में म्यूज़िक डायरेक्टर हरमीत सिंह संग शादी की थी, लेकिन कुछ ही सालों में प्यार की ये कहानी टूट गई। 2009 में तलाक हुआ और रिश्ते ने कड़वा मोड़ तब लिया जब शेफाली ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। अब एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने शादी के दिनों की याद दिलाती नजर आ रही हैं। नई नवेली दुल्हन के रूप में सजी हुईं शेफाली फिर से चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में शेफाली जरीवाला अपने पहले पति हरमीत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में शेफाली गुलाबी रंग का कुर्ता और जींस पहने दिखाई देती हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ है, हाथों में मेहंदी की रंगत अब भी नजर आ रही है, और गले में फूलों की माला है। उनके मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब शेफाली ने हरमीत सिंह से शादी करने के बाद पहली बार ग्वालियर स्थित अपने ससुराल पहुंची थीं। उस दौरान परिवारजनों ने सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका स्वागत किया था।

ग्लैमर से पहले ग्रेजुएशन-जानिए कैसी थी इंजीनियर शेफाली की जर्नी!

शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कंप्यूटर एप्लिकेशन में ग्रेजुएशन भी किया था। शेफाली एक पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती थीं-उनके पिता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे, जबकि मां बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत थीं।

कांटा लगा फेम शेफाली ने पराग त्यागी संग शुरू की थी जिंदगी की नई शुरुआत!

'कांटा लगा' गाने के रीमिक्स ने शेफाली जरीवाला को रातोंरात फेमस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में छोटा सा रोल किया। शेफाली ने कुछ साउथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया। वह डांस शो 'नच बलिए 5' में भी नजर आईं और फिर 'बिग बॉस 13' में आने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गईं। अपनी पर्सनल लाइफ की बात करें तो शेफाली ने पराग त्यागी से चार साल तक रिलेशन में रहने के बाद 2014 में शादी की थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं थे।

More from Filmibeat

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X