इस नई नवेली दुल्हनिया को जन्म देते ही मां ने तोड़ दिया था दम, पिता भी नहीं रहे साथ, ऐसे बीता बचपन

Bigg boss 13 arti singh

Arti Singh Struggling Life: टीवी की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि हाल ही में वह दुल्हन बनी है। उन्होंने दीपक चौहान के साथ में शादी रचाई और उनकी ब्राइडल तस्वीरें भी सामने आई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरती सिंह ने अपने जीवन में काफी दुख झेला है।

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी है। उनकी शादी में उनके भाई कृष्णा अभिषेक ने पिता बनकर साये की तरह बहन का साथ दिया। तो वहीं अभिनेत्री की भाभी कश्मीरा शाह ने उनकी मां की जिम्मेदारी उनकी शादी में पूरी की। माता-पिता की पूरी जिम्मेदारी एक्ट्रेस के भाई और भाभी ने निभाई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आरती सिंह ने पैदा होने के 20 दिन बाद ही अपनी मां को खो दिया था। कैंसर की बीमारी के चलते उनकी मां इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। अभिनेत्री ने अपनी मां का चेहरा तक नहीं देखा है। लेकिन एक्ट्रेस को कभी भी पिता का प्यार नहीं मिला और इस बात का खुलासा खुद उन्होंने बिग बॉस 13 में किया था।

आरती सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "मेरे पापा ने बच्चों की परवरिश ना हो पाने की वजह से मुझे और मेरे भाई को अपने दोस्त को गोद दे दिया था। इसके बाद मेरे पापा भी गुजर गए। मुझे अपने जीवन में कभी भी माता-पिता का सुख नहीं मिला। इसीलिए मैंने हमेशा खुद के लिए मर्द बनने का फैसला लिया।"

जानकारी के लिए आपको बता दें की आरती सिंह के माता-पिता के चले जाने के बाद में उनकी जिंदगी में उनके भाई कृष्णा अभिषेक ही सब कुछ बन गए थे। माता-पिता के गुजर जाने के बाद में उनकी बुआ गीता सिंह ने उनको पाला था। शादी में भी एक्ट्रेस की हुआ उनके कदम-कदम पर साथ नजर आ रही थी।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 13 arti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X