..................... New Twist in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | ये रिश्ता क्या कहलाता है..में रोमांचक मोड़ - Hindi Filmibeat

ये रिश्ता क्या कहलाता है..में रोमांचक मोड़

By Priya Srivastava

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों महेश्वरी और सिंघानियां परिवार में रश्मि की शादी की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन पहले ही नैतिक के पैर टूट जाने की वजह से सभी घर में परेशान है। इसी दौरान अक्षरा की छोटी मां के बेटे अंशुल की वजह से भी शो में बहुत परेशानियां आनेवाली हैं। जैसा कि शो में दिखाया जा रहा है कि वह गलत ट्रैक पर चला गया है।

लेकिन इस बारे में फिलहाल अक्षरा को कुछ नहीं बताया गया है। ऐसे में जब पूरा परिवार अंशुल पर अपनी नाराजगी जाहिर करता है तो वह तय करता है कि वह जाकर अक्षरा दीदी से मदद मांगेगा। लेकिन अक्षरा को तो इन सारी बातों की जानकारी ही नहीं है। लेकिन फिर भी अक्षरा अंशुल की मदद कर देती है। लेकिन वह दुखी तब होती है जब वह अंशुल को स्मोकिंग करते देखती हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों तक कहानी इसी ट्रैक के इर्द-गिर्द घूमनेवाली है। कहानी में नया टि्वस्ट तब आता है, जब लोगों को यह जानकारी मिलेगी कि अक्षरा के ससुराल में हुई चोरी में भी अंशुल का ही हाथ है। किस तरह इस परेशानी से महेश्वरी परिवार खुद को बचा पाते हैं। यह देख सकेंगे आप आनेवाले एपिसोड में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X