पवित्र रिश्ता में रोमांचक मोड़

चूंकि उन्हें फिर से उनकी जगह किसी और नये चेहरे को दर्शकों के समक्ष रखना होता है|और यह जरूरी नहीं कि फिर वह शो हिट हो या नहीं |पवित्र रिश्ता के निर्माताओं की भी अब सोचने की बारी आ गयी है|खबर है कि मानव यानी सुशांत सिंह जो इस शो के जान हैं|वह शो छोड़नेवाले हैं|
नहीं नहीं, उनके छोड़ने की वजह किसी से अनबन नहीं है| बल्कि इसकी खास वजह तो कुछ और है| खबर है कि मानव उर्फ सुशांत अब काम नहीं करना चाहते|वे फिलहाल थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह अपने सपने को पूरा करें| चूंकि उनका हमेशा से यह सपना रहा है कि वह डायरेक्टर बनें, तो वह यही चाहते हैं कि वह निर्देशक बनने के लिए अपने काम पर ध्यान दें और उसकी ट्रेनिंग लें |


Click it and Unblock the Notifications











