आनंदी की बेस्ट फ्रेंड फूली की होगी शादी
कलर्स के शो बालिका वधू में अब जल्द ही एक नया टि्वस्ट आनेवाला है। शो में आनंदी की बचपन की दोस्त फुली जो बचपन में ही विधवा हो गयी थी। अब वह भी दुल्हन बननेवाली है। इसलिए वह बेहद चहक रही है।
बचपन में विधवा होने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और फिर वही एक स्कूल में पढ़ाना शुरू किया। खबर है कि आनंदी की बेस्ट फ्रेंड फुली की शादी उसी व्यक्ति के भाई से होगी, जिससे बचपन में उसका व्याह होनेवाला था।
आनेवाले एपिसोड में यह दिखाया जायेगा कि उसके माता-पिता द्वारा उसे उस व्यक्ति के भाई को बेच दिया जायेगा। फुली इसका विरोध करेगी और फिर कहानी में नया मोड़ आयेगा। अब देखना यह है कि फुली की पढ़ाई और आनंदी की दोस्ती किस तरह मिल कर इस कुप्रथा का सामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











