क्या वापस आएगा सोहम अर्चना-मानव की जिंदगी में

एक तरफ अर्चना की गोद ली हुई बेटी पूर्वी और डीके सर के बेटे अर्जुन एक दूसरे से प्यार करते हैं और दूसरी तरफ अर्चना की बेटी ओवी से अर्जुन की सगाई हो चुकी है और शादी की तैयारी चल रही है। आज के एपिसोड में अर्जुन और पूर्वी के प्यार का सच सबके सामने आ जाएगा और फिर से नये रिश्तों और पुराने रिश्तों के बीत सच और सही के बीत अर्चना और मानव के रिश्ता उलझ जाएगा।
लेकिन इन सभी उलझनों के बीच एक ऐसा भी पहलू है जो जल्द ही वापस मानव और अर्चना की जिंदगी में एक नया मोड़ लाने वाला है और वो है मानव और अर्तना का बेटा सोहम जिसे कई साल पहले अर्चना की बहन वर्षा लेकर नदी में कूद गई थी।
इस पहलू कि झलक धीरे धीरे मानव और अर्चना की जिंदगी में दिखाई देने लगी है। ओवी और तेजू के जन्मदिन के दिन ही अर्चना और मानव ने सोहम को खोया था और इस बार जब दोनों इस दिन एक साथ हैं सोहम की यादों की दस्तक एक बार फिर से अर्चना और मानव की जिंदगी में दस्तक दे रही है। सूत्रो की मानें तो सब कुछ ठीक होने के बाद सोहम को फिर से लाकर सीरियल की टीआरपी बढ़ाई जाने की तैयारी की जा रही है। अब सोहम की एंट्री कब और कैसे होगी इसके लिए पवित्र रिश्ता के हर एपिसोड को ध्यान से देखें और लेखक के द्वारा दिए जाने वाले संकेतों को पकड़ते रहिए।


Click it and Unblock the Notifications











