कलर्स पर 'रंगरसिया' 30 दिसंबर से, अनोखी प्रेमकहानी

हाल में कर्लस चैनल पर प्रसारित हुए कार्यक्रम के प्रोमो में भारत सुरक्षादल की टीम को राजस्थान में कुछ आतंकियों को मारते देखा जा सकता है।
30 दिसंबर से प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का निर्माण अभिनव शुक्ला और नौटंकी फिल्म्स के सौरभ तिवारी द्वारा किया गया है।
यहां गुरुवार को कार्यक्रम के लांच के मौके पर प्रोग्रामिंग हेड प्रशांत भट्ट ने कहा, "यह फूल और कांटों की कहानी है। इसकी झलकियां संभवत: गंभीर और कठोर लगें, लेकिन हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यह बेहद आकर्षक है और इसे पूरा परिवार देख सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











