"वन माइक स्टैंड" का नया पोस्टर रिलीज- एक साथ दिखे तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा, शशि थरूर
हमेशा से अनोखे कंटेंट से रूबरू करवाने के बाढ़ अब अमेज़न प्राइम वीडियो अपने अनोखे पेशकश "वन माइक स्टैंड" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है l हाल ही में रिलीज़ किया गया पोस्टर एंटरटेनमेंट से भरपूर है इस पोस्टर में सपन वर्मा अपने प्रतिभागियों तापसी पन्नू, ऋचा चड्डा, डॉ. शशी थरूर, विशाल ददलानी और भुवन बम से परिचय करवाते हुए दिखे l

ट्रेलर रिलीज़ के बाढ़ यह शो अलग अलग क्षेत्र के लोगो को एक साथ लाकर उनसे स्टैंड उप कॉमेडी करवाने के अद्भुत कांसेप्ट के साथ सोशल मीडिया पर छा गया है।
इन कलाकारों को भारत के सबसे बेस्ट कॉमेडियंस मेंटर करेंगे जिसमे रोहन जोशी, आशीष शाक्य, झाकिर खान, कुणाल कामरा और अंगद सिंह राणयल का नाम शामिल हैं। कोई शक नहीं कि यह काफी दिलचस्प होने वाला है।
"वन माइक स्टैंड" "वन मच लॉउडर" संयोग के साथ यह श्रृंखला पांच एपिसोड्स की होगी, जिसका संचालन सपन वर्मा करेंगे l यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर 15 नवंबर 2019 से शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications












