ये रिश्ता क्या कहलाता है..शो छोड़ते ही बदला अंदाज..देखें PICS
करन मेहरा उर्फ नैतिक ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से नाता तोड़ लिया है। जिसके बाद उनके फैंस तो उन्हें मिस करेंगे, ये पक्का है। आपको बता दें कि जबसे करन ने शो छोड़ा उनका तो लुक ही बदल गया।
[टीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस.. नहीं करेंगी बॉलीवुड डेब्यू.. FINAL है!]
करन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वो और भी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। न्यू लुक में करन काफी एंजॉय भी करते नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अपने शो छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने इसका कारण अपनी खराब तबियत बताया था। करण वैसे तो यह शो फरवरी में ही छोड़ देने वाले थे लेकिन प्रोडक्शन हाउस और चैनल की गुजारिश के कारण वे रुक गए थे। खराब तबीयत के बावजूद उन्होंने काम करना जारी रखा।
करन ने शो छोड़ने की बात पर कहा था कि मैं इस वक्त बेहद भावुक हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं कभी इस छोड़ना नहीं चाहता था लेकिन अब मैं जारी रख नहीं पा रहा हूं। मेरी तबीयत दिन-ब -दिन बिगड़ रही है। मैं इम्यूनोथैरेपी शॉट्स पर हूं। जबरदस्त सिर दर्द ने मुझे परेशान कर रखा है।
उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी एलर्जियां चरम पर हैं और उनके डॉक्टर चेतावनी दे दी है कि वे किसी भी वक्त आईसीयू में दाखिल हो सकते हैं। अब उनके पास शो को छोड़ने के अलावा कोई चारा नहीं है।'
गौरतलब है कि करन ने पिछले सात सालों से स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभा रहे थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। नैतिक और अक्षरा की जोड़ी ने टीवी पर काफी टीआरपी भी बटोरी थी। नैतिक-अक्षरा की जोड़ी को कई बार बेस्ट जोड़ी अवॉर्ड भी मिल चुका हैं।
देखिए करन की कुछ तस्वीरें...
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications