Khatron Ke Khiladi 13: शो में शमिल होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर चैनल ने किया ऑफिशियल ट्वीट, हर तरफ मची खलबली

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13: टेलीविजन का पॉपुलर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी13 लगातार चर्चा में बना हुआ है, जाहिर है शो शुरु होने वाला है जो इसमें कौन कौन से सितारें नजर आएंगे इसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर अब चैनल ने ऑफिशियल ट्वीट किया है जिससे हर जगह खलबली मच गई है।

कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद मेकर्स दूसरे सुपरहिट शो की तैयारी कर रहे हैं। अब उन्होंने शो के पहले कंटेस्टेंट को लेकर ऑफिशियल ट्वीट किया है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। शो के नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट बटोर रहे हैं।

इस बीच अब 13 अप्रैल को कलर्स चैनल ने खुद ही सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर फैंस के बीच बेचैनी को और बढ़ा दिया है कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लोगों से खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले कंटेस्टेंट को लेकर सवाल पूछा।

ट्वीट में लिखा, "कमेंट्स में आप उसका नाम बताएं, जिसे लेकर आपको लगता है कि ये खतरों के खिलाड़ी 13 का कंटेस्टेंट बन सकता है।" सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 13 से जुड़ा ये आधिकारिक ट्वीट जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने अपने फेवरेट्स के नाम कमेंट करना शुरू कर दिया।

इसके साथ ही पोस्ट पर सबसे ज्यादा कमेंट दो स्टार्स को लेकर आए। खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर यूजर्स ने पहला नाम बिग बॉस 16 के रनर-अप शिव ठाकरे का बताया। इसके असाला दूसरा नाम स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का रहा।

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अब तक कई नामों की चर्चा हो चुकी है। इनमें शिव ठाकरे और मुनव्वर फारूकी के अलावा मोहसिन खान, सुरभि ज्योति, उल्का गुप्ता, सुरभि चंदाना, अंजलि अरोड़ा, नकुल मेहता, धीरज धूपर, शरद मल्होत्रा, इरिका फर्नांडिस, दिशा परमार, प्रिंस नरूला, आसिम रियाज, उर्फी जावेद, अर्चना गौतम और सनाया ईरानी का नाम शामिल है।

More from Filmibeat

Read more about: khatron ke khiladi 13
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X