'कवच' में होगी इस एक्टर की एंट्री..अब आएगा मज़ा!

By Shivani Verma

नागिन को रिप्लेस करने वाले सीरियल 'कवच काली शक्तियों से' लोगों पर अपनी छाप छोड़ने के लिए कुछ न कुछ आपके सामने नया परोसने की कोशिश करता ही रहता है। हाल ही में इस सीरियल में प्रेत्मात्मा का किरदार निभाने वालीं महक चहल को चोट लगने की वजह से रिप्लेस कर सारा खान को इस रोल में आपके सामने लाया गया है।

Malhar

इसी के बाद इसमें एक और नए किरदार की एंट्री होने जा रही है और वो शख्स हैं मल्हार पांडेय। कवच के आने वाले एपिसोड्स में आपको मल्हार एक अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मल्हार इसमें मनोचिकित्सक के रोल में दिखाई देंगे। इसमें इनके किरदार का नाम आकाश मेहरा होगा।

इस सीरियल में आकाश मेहरा ही राजबीर को बताएंगे कि परिधि में दो आत्माओं का वास है। आपको बता दें कि मल्हार को आप कसम तेरे प्यार की सीरियल में पवन के रोल में भी देख चुके हैं। जब मल्हार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हां मैं इस सीरियल में एंट्री करने जा रहा हूं।

झलक दिखला जा 9..पहले एपिसोड में ही जैकलीन का जलवा..तो आगे क्या होगा!

उन्होंने बताया कि वो कवच सीरियल में आकाश मेहरा के किरदार में आने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि वो बहुत लकी हैं जो एक के बाद एक बालाजी टेलीफिल्म के सीरियल्स में काम करने का उन्हें मौका मिल रहा है। और सबसे खास बात तो ये है कि अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया करता हूं, जो मुझे यहां तक पहुंचाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X