'नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड: लॉकडाउन स्पेशल' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़!

By Staff

देश के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 ने 'नेवर किस योर बेस्टफ़्रेंड: लॉकडाउन स्पेशल' के स्पेशल एडिशन की घोषणा कर दी है जिसे एक नए ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। ज़ैन इमाम इस शो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है और वही, अन्या सिंह यहाँ एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी।

शो के निर्माताओं ने लॉकडाउन स्पेशल का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है जिसमें अन्या सिंह अपने घर के सुरक्षित माहौल से कंफर्टेबल अंदाज़ में नज़र आ रहीं है। वह वीडियो चैट पर एक फ्लाइंग किस देते हुए दिखाई दे रही है। क्या यह उनका कोई पहले का प्यार है? या एक सीक्रेट प्रशंसक?

Never Kiss Your Best Friend

पहले सीज़न को प्रशंसकों से अपार प्यार और प्रशंसा प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से हर कोई इसके अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था।

अन्या सिंह कहती है,"इस लॉकडाउन के दौरान, लोगों के पास पुराने दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने के साथ-साथ कुछ नया सीखने या मौजूदा वाले को पोलिश करने का समय था। जिनमें से अधिकांश को वर्चुअल तरीके से किया गया है। लॉकडाउन स्पेशल के साथ उन्हें एक समान कहानी देखने मिलेगी और उम्मीद है कि वे इसके साथ जुड़ा महसूस करेंगे। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं, खासकर इसलिए क्योंकि पहले सीज़न और मेरे किरदार इतना पसंद किया गया था।"

क्या आप उस लड़के से फिर से प्यार कर सकते है जिसे आपने पहली बार किस किया था? विशेष रूप से जब आप एक सबसे अच्छा दोस्त के साथ एक किस के बाद प्यार से दूर रहने का फैसला कर लेते है! खैर, अपने सभी सवालों के जवाब जानने के लिए यह स्पेशल सीरीज़ ज़रूर देखें!

यह लॉकडाउन स्पेशल 18 जून 2020 को विशेष रूप से ज़ी5 पर रिलीज़ के लिए तैयार है, जो सुमित शाही द्वारा लिखित और सरिता ए तंवर और नीरज कोठारी द्वारा निर्मित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X