बंद हुई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बाहुबली- बिफोर द बिगनिंग', किए जाएंगे ये बड़े बदलाव!

एसएस राजामौली की धमाकेदार फिल्म बाहुबली भला किसे नहीं पसंद आई थी, इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इसके बाद खबरें आई थीं कि एक वेब सीरीज आ रही है जिसका नाम 'बाहुबली- बिफोर द बिगनिंग' होने वाला है और इसको नेटफ्लिक्ट पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब इस सीरीज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि फैंस को चौकाने के लिए काफी है।

पता चला है कि इस दमदार सीरीज में फिर से रोक लग गई है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट है कि इस सीरीज को रोक दिया गया है और ये काफी समय से बन रही थी।

baahubali, web series, बाहुबली, वेब सीरीज

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है कि सीरीज को बनाने में पहले 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। लगातार आ रहीं खबरें काफी चौकाने वाली हैं।

शिवगामी देवी का किरदार निभा रहीं हैं

शिवगामी देवी का किरदार निभा रहीं हैं

पता चला है कि सीरीज के कई किरदार भी अब बदलें जाएंगे और सीरीज को दोबारा से शूट किया जाएगा। मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को लेकर खबरें थीं कि वो इस फिल्म में शिवगामी देवी का किरदार निभा रहीं हैं थीं लेकिन अब उनको भी रिप्लेस करने की तैयार चल रही है।

नयनतारा का नाम जुड़ रहा है

नयनतारा का नाम जुड़ रहा है

प्रोजेक्टस से वामिका गाबी और नयनतारा का नाम जुड़ रहा है जो कि दमदार किरदारों के साथ ओटीटी पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये नयनतारा का ओटीटी डेब्यू होगा। ईटाइम्स की मानें तो सीरीज को ठंडे बस्त में डाल दिया गया है और शायद ही अब ये दोबारा शुरु होगा।

वेब सीरीज लोगों के पास तक पहुंचाए

वेब सीरीज लोगों के पास तक पहुंचाए

इस सीरीज को फिर से बनाने की वजह ये बताई जा रही है कि ये उस पैमाने पर नहीं बन पाई है जितने बड़े पैमाने पर मेकर्स सोच रहे थे। नेटफ्लिक्स ने पूरी कोशिश की थी कि वो अपनी सबसे बड़ी वेब सीरीज लोगों के पास तक पहुंचाए।

बाहुबली वेब सीरीज

बाहुबली वेब सीरीज

बाहुबली वेब सीरीज अगर बनती है तो निश्चित ही इसमें कई बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं और इसके डायरेक्टर तक बदल दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। आगे क्या होता है ये पूरी तरह से मेकर्स के हाथों में सुरक्षित है। देखना दिलचस्प होगा कि छोटे पर्दे पर वैसा धमाका होगा या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X