नेटफ्लिक्स का तोहफा - इन दो दिन मुफ्त में देखिए सारी फिल्में और वेब सीरीज़
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने दर्शकों को एक खास तोहफा दिया है और स्ट्रीम फेस्ट का आयोजन किया है। इस त्योहार में 5 दिसंबर और 6 दिसंबर इन दो दिन कोई भी नेटफ्लिक्स पर कुछ भी मुफ्त में देख सकता है। जी हां, नेटफ्लिक्स का सारा प्रीमियम कंटेंट - वेब सीरीज़ और फिल्में, दर्शकों के मुफ्त में देखने के लिए मौजूद रहेंगी।
ऐसा करने का मकसद नेटफ्लिक्स के प्रति दर्शकों का रूझान बढ़ाना और ईमानदार कस्टमर की फौज तैयार करना है। हालांकि ये कंटेंट सभी के लिए मुफ्त होगा या फिर नेटफ्लिक्स कोई बंदिश लगाएगा ये देखना होगा।

वहीं ये भी देखना होगा कि क्या इस दौरान, कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा, नेटफ्लिक्स उपलब्ध कराएगा। गौरतलब है कि फिलहाल नेटफ्लिक्स एक अकाउंट पर पांच स्क्रीन के लिए महीने के 750 रूपये चार्ज करता है जबकि सिंगल स्क्रीन के लिए ये कीमत काफी कम की जा चुकी है।
साल 2020 में कोरोना के चलते थियेटर बंद होने के बाद OTT प्लेटफॉर्म लोगों का एकमात्र सहारा बने थे। 2020 में नेटफ्लिक्स ने भी कुछ अच्छा कंटेंट दिया। आपको देते हैं इस कंटेंट की लिस्ट और बता देते हैं कि क्या देखें और क्या ना देखें -


Click it and Unblock the Notifications
