अनुष्का सेन पर बसरे नील नितिन मुकेश ? सरेआम एक्ट्रेस को दिखाई आंखें, लोग बोले-बड़ा बवाल कटा है...

Neil Nitin Mukesh-Anushka Sen: अनुष्का सेन (Anushka Sen) टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। कम उम्र में ही उन्होंने काफी नाम कमा लिया है। 22 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना खुद का घर, गाड़ी बंगला खरीद लिया है। अनुष्का सेन आज इतनी पॉपुलर हो गई हैं वह देश और विदेश के इवेंट्स तक अटेंड करने जाती हैं। वहीं बीते दिन भी अनुष्का सेन को एक इवेंट में देखा गया। रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अनुष्का बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं।
टीवी एक्ट्रेस पर भड़कते दिखे नील नितिन मुकेश
लेकिन उनके लुक्स के साथ-साथ एक वीडियो और सामने आया है जिसमें अनुष्का सेन और बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) नजर आ रहे हैं। जी हां, इस वीडियो में दोनों बात करते तो नहीं दिख रहे हैं। बल्कि नील नितिन के एक्सप्रेशन और उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर यह लगता है कि वह अनुष्का सेन पर बरसते नजर आ रहे हैं। कभी वह अनुष्का सेन को आंखें दिखाते हैं तो कभी वह उंगली दिखाते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस भी डरी हुई नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन देखकर लगता है कि वह किसी बात से बेहद हर्ट हुई हैं।
अनुष्का और नील का वीडियो देख हैरान रह गए लोग
बता दें कि दोनों के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये काफी रूड लग रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कोई किसी के साथ पब्लिक में इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकता है। वहीं दूसरे ने लिखा- कुछ तो पक्का बड़ा हुआ होगा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-क्या ये पब्लिसिटी स्टंट है। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा- बालवीर अब भूल जाओ बड़ी हो गई हो तुम।


Click it and Unblock the Notifications











