नील ऐश्वर्या की 5 सालों की शादी के बीच आई ये सहेली! इस हसीना के कारण तलाक तक पहुंची बात?

Neil Bhatt New girlfriend

Neil Bhatt New girlfriend: नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा टीवी की मशहूर जोड़ियों में गिने जाते हैं। हालांकि हाल के दिनों में यह चर्चा तेज हो गई है कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वे एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। जहां ऐश्वर्या ने इन बातों को झूठ बताया है, वहीं नील ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है। इसी बीच नील को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर एक अनजान लड़की के साथ देखा गया, जिससे लोग हैरान रह गए और कई सवाल उठने लगे।

नील जब उस लड़की के साथ दिखे, तो वहां मौजूद कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया। नील ने कैमरा देख मुस्कुरा दिया, जबकि वह लड़की वहाँ से आगे बढ़ गई। सोशल मीडिया पर लोग यह जानने को बेताब हैं कि वह लड़की कौन थी। कुछ लोगों ने नील को गलत ठहराया और ऐश्वर्या को धोखा देने का आरोप लगाया, तो कुछ फैंस ने सफाई दी कि वह लड़की दोनों की कोई जान-पहचान की हो सकती है।

कमेंट्स में लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कोई कह रहा है कि नील ने दोस्ती की आड़ में धोखा दिया है, तो कोई मान रहा है कि वह दोनों की दोस्त है। लेकिन असलियत क्या है, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है।

इसी बीच, 27 अगस्त को ऐश्वर्या शर्मा ने गणेश चतुर्थी पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अकेले ही गणपति बप्पा के स्वागत करती नजर आईं। नील उन तस्वीरों में कहीं भी नजर नहीं आए। ऐश्वर्या ने खुद बताया कि वह बप्पा को अपनी एक दोस्त के साथ घर लाई थीं, न कि नील के साथ। इस वजह से लोगों को और भी यकीन होने लगा कि दोनों के बीच दूरी बढ़ चुकी है।

नील और ऐश्वर्या की मुलाकात टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी, जहां नील ने 'विराट' और ऐश्वर्या ने 'पाखी' का रोल निभाया था। शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और फिर साल 2021 में उज्जैन में उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। इसके बाद दोनों 'स्मार्ट जोड़ी' और 'बिग बॉस 17' जैसे शोज़ में भी साथ नजर आए, लेकिन 'बिग बॉस' में उनके झगड़े ने सभी को चौंका दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X