दुबई Beach पर टू-पीस बिकिनी में पारा बढ़ाती दिखी Nehhaa Malik,'बेशरम रंग' में रंगकर पार की सारी हदे!

भोजपुरी और पंजाबी एक्ट्रेस नेहा मलिक म्यूजिक इंडस्ट्री से भी ताल्लुक रखती हैं। लेकिन इसके अलावा वे अपनी बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन इंटरनेट सेशन बनी रहने वाली नेहा मलिक ने हाल ही में दुबई बीच पर बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसकी झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वे एनिमल स्टाइल प्रिंट में हॉट अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
इस फोटोशूट के वीडियो और फोटोज उन्होंने छह अलग-अलग पोस्ट के जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। नेहा के इस फोटोशूट को फैंस ने आड़े हाथों लिया है और वे हजारों की तादाद में लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। नेहा का ये फोटो शूट कभी गर्मी में तापमान को डबल कर रहा है तो कभी फैंस की आग बढ़ा रहा है।
नेहा के इसी तरह के हॉट फोटोशूट के कारण ही उन्हें इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। आपको बता दें, इन वीडियोज में से एक वीडियो में नेहा 'पठान' फिल्म के मशहूर सॉन्ग बेशरम रंग पर समुद्र के बीचो-बीच नाचती हुई भी नजर आ रही है और उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है 'हमें तो लूट लिया मिलके इश्क वालों ने'।
इसके अलावा उन्होंने जो बिकिनी फोटो पोस्ट की है उन पर लिखा है कि ये बीच वाइफ है और मैं ऐसे प्रिटेंड कर रही हूं जैसे मैं बीच पर हूं। साथ ही वे बीच पर विटामिन सी लेती हुई नजर आ रही है तो कहीं फैंस को चैलेंज करते नजर आ रही है।
इन वीडियोज में नेहा मलिक ना सिर्फ बेहद खुश और एंजॉय करती हुई दिख रही हैं बल्कि वे कैमरे के आगे भी बेहद सहज और कॉन्फिडेंट लग रही हैं।
हालांकि नेहा मलिक जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम का नाम Nehhaa Malik रखा है, कि इन वीडियोज और पोस्ट को देखकर फैंस उनसे पूछे बिना नहीं रह पा रहे कि आखिर आप क्या दिखाना चाहती हैं हो, वहीं कुछ लोग उन्हें बोल रहे हैं कि आप पानी में आग लगा रही हो, तो कुछ उन्हें फायर बुला रहे हैं। बहुत से लोग उनकी फोटोज पर दिल के इमोजी बना रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें बता रहे हैं कि आपको विटामिन की ज्यादा जरूरत नहीं है आप पहले ही बहुत फिट हो। कुछ लोगों ने हॉटी लिखा है, तो कुछ लोग बिकिनी बेब कह रहे हैं। एक वीडियो में तो लोगों ने उनके लुक को हॉट लुक बताया हैं तो कोई उन्हें हॉटेस्ट बता रहा है। इनकी फोटोज पर लोग क्रश, फैबुलस, हॉट बेब, गॉर्जियस और वाउ जैसे कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ उनके बिकिनी लुक पर चश्मा और रेड लिपस्टिक की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। कुल मिलाकर नेहा मलिक अपने इस लुक से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications