TMKOC में जबरदस्ती पहनाई बोल्ड ड्रेस, लीड एक्टर्स ने दिखाया नीचा! इस एक्ट्रेस के छलके आंसू

Nehal Vadoliya On Feels Insulted In TMKOC: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर नेहल वडोलिया इस समय अपने शॉकिंग खुलासों के चलते चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। वह टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर आ चुकी है।

Nehal Vadoliya

नेहल वडोलिया से जब सुनो इंडिया पॉडकास्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उनके काम करने के अनुभव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उनका अनुभव काफी ज्यादा अच्छा था। इस शो में काम करने के बाद ही उन्हें लीड किरदार ऑफर होने लगे थे।

खुद की ड्रेस मंगवाते हैं मेकर्स

नेहल वडोलिया ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने कभी भी इस बारे में बात नहीं की है कि टीवी में जब भी आप एक या दो दिन के कैरेक्टर शूट के लिए जाते हो तो आपको नीचा महसूस करवाया जाता है। एक या दो दिन वाले सितारों को ड्रेस भी घर से ही खुद लेकर जानी पड़ती है। मुझे कहा गया था की ड्रेस लेकर आनी है और मैं जब ड्रेस पहन कर गई थी तो शो की लीड एक्ट्रेस ने मेरी ड्रेस देखी। उनकी ड्रेस भी मेरी ड्रेस से काफी ज्यादा मिलती-जुलती नजर आ रही थी।"

नेहल वडोलिया आगे बताती हैं कि "वो शो की लीड एक्ट्रेस थी और इसी वजह से वह ड्रेस तो नहीं बदल सकती थी। फिर किसी ने आकर मुझे कहा कि आप दूसरी ड्रेस पहन कर आ जाओ। फिर मैंने मजबूरी में दूसरी ड्रेस पहनी थी और उसमें मैं कंफर्टेबल भी नहीं थी। क्योंकि तब मैंने कोई भी बोल्ड प्रोजेक्ट नहीं किया था।"

जबरदस्ती पहनाई गई अनकंफरटेबल ड्रेस

नेहल वडोलिया ने बताया कि "उस ड्रेस में मेरा क्लीवेज नजर आ रहा था और मैं काफी ज्यादा अनकंफरटेबल भी थी। मैंने उन्हें कहा कि इसमें मेरा क्लीवेज नजर आ रहा है और मैं इतनी कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं यह ड्रेस नहीं पहनना चाहती हूं। लेकिन किसी ने मुझे जाकर कहा कि नहीं तुम्हें दूसरी ड्रेस पहननी पड़ेगी मैडम ने कहा है। तुम्हारे बाल आगे करके एडजस्ट कर लेंगे। आप इतने बड़े शो के सेट पर पहली बार आए हो तो कैसे मना कर सकते हो।"

नेहल वडोलिया को करवाया जाता था नीचा फील

अभिनेत्री ने बताया कि "हम लोग बहुत ज्यादा दब जाते थे और हमें काफी निशा महसूस करवाया जाता था। कई बार तो ऐसा भी कहा जाता था कि तुम 15 से 20 दिन वाले भाभी के रोल कर सकती हो, लेकिन तुम हीरोइन मटेरियल तो बिल्कुल नहीं हो। हमारे ही आसपास वाले लोग हमें डाउन महसूस करवाते हैं। लेकिन वेब सीरीज में ऐसा नहीं होता।"

4 साल से नहीं मिला काम

नेहल वडोलिया ने खुलासा किया कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है और अब इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर बन चुकी है। टीवी इंडस्ट्री छोड़ने पर उन्होंने कहा कि "मैंने आखिरी बार तारक मेहता शो में ही काम किया था। इसके बाद मुझे गंदी बात शो मिला था। मैंने उसके बाद टीवी शोज में काम नहीं किया। वेब सीरीज आने के बाद में अब टीवी में सिंगल डिजिट में पैसे मिलते हैं।" उन्हें 4 साल से कोई भी काम नहीं मिला है। इस बात को कहते हुए उनकी आंखें नम हो गई।

Read more about: nehal vadoliya tmkoc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X