..................... Nehal Vadoliya Alleges Cameras Were Installed Near Toilets on House Arrest Reveals Shocking Details - Hindi Filmibeat

'टॉयलेट में लगाया कैमरा', नहाते हुए वीडियो हुआ लीक, TMKOC की इस हसीना ने किया बड़ा खुलासा!

Nehal Vadoliya Shocking Revelation: तारक मेहता का उल्टा चश्मा और गंदी बात जैसे शोज में नजर आ चुकी नेहल वडोलिया कई बार अपनी बोल्ड इमेज के चलते काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने एक्टिंग के बाद में अब इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम करना शुरू किया है।

Nehal Vadoliya

नेहल वडोलिया ने किए बड़े खुलासे

टीवी इंडस्ट्री से लेकर वेब सीरीज में भी नेहल वडोलिया काम कर चुकी है। इसके अलावा उन्हें हाउस अरेस्ट में भी देखा जा चुका है। लेकिन वह शो से बहुत ही जल्दी बाहर चली गई थी और शो में वह अपने बोल्ड से लेकर वल्गर कंटेंट की वजह से विवादों में आ गई थी। बाद में इसको बंद कर दिया गया था।

लेकिन अब हाल ही में नेहल वडोलिया ने एक बहुत ही हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है। सुनो इंडिया के साथ पॉडकास्ट के दौरान अभिनेत्री ने हाउस अरेस्ट शो को लेकर बात की और कहा कि "मैं उस शो में 5 दिन के लिए गई थी।"

शो में करवाए जा रहे थे अजीब टास्क

नेहल वडोलिया ने आगे बात करते हुए बताया कि "वहां पर सारे अतरंगी टास्क हुआ करते थे। एक टास्क तो ऐसा था जिसमें लड़के की आंख पर पट्टी बांध दी गई थी। उसके हाथों में हथकड़ियां बांध दी थी। उसके सामने लड़कियां बैठी हुई थी और फिर बारी-बारी लड़कियों को लड़के को स्मूच करना था। इसके बाद में लड़के को बताना था कि उसको कब किस लड़की ने किस किया।"

कमोड में लगा हुआ था कैमरा

नेहल वडोलिया ने इस पर बात करते हुए कहा कि "शो में कमोड यानी की टॉयलेट सीट में भी कैमरा लगा हुआ था। मैं मेकर्स से बस यही सवाल करना चाहती हूं कि आखिरकार वह क्या देखना चाहते थे? एक लड़के का नहाते वक्त तो सब कुछ दिख गया था। फिर उन लोगों को वह सब चीजें भी हटानी पड़ गई थी।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि "प्रोड्यूसर और शो के मेकर्स को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई थी कि उन्हें कमोड के पास भी कैमरा लगाना पड़ गया था। हम तो ध्यान से देख रहे थे कि कहां-कहां पर कैमरा लगा हुआ है।"

एक्ट्रेस संग हुई चीटिंग

नेहल वडोलिया ने बताया कि उन्होंने इस अशोक को बीच में ही छोड़ दिया था क्योंकि टास्क जीतने के बाद भी मेकर्स ने चीटिंग की और दूसरी लड़की को विनर कर दिया। जब उन्होंने अपने साथ में हुई गलत चीजों को लेकर बोला तो डायरेक्ट उन पर चिल्लाने लग गया था और कहने लग गया था कि तुम्हारे लिए रात भर का शूट हम देखेंगे क्या?

मेकर्स को दी एक्ट्रेस ने चेतावनी

नेहल वडोलिया आगे बताती है कि उन्होंने फिर डायरेक्ट को खूब सुनाया था और डायरेक्टर के साथ में बहस होने के बाद वह बीच में ही शो छोड़ कर चली गई थी। उन्होंने डायरेक्टर को धमकी भी दे डाली थी कि वह शो में पुलिस लेकर आएंगी। लेकिन पुलिस शिकायत की सुनकर मेकर्स ने फिनाले में उनको इनवाइट कर दिया था और उनके साथ में बातचीत करके मामले को शांत कर दिया था।

Read more about: nehal vadoliya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X