2-3 मिसकैरेज के बाद बनी मां, साइज जीरो ना होने पर छलका दर्द, बोलीं- मैं एक साल तक...

टेलीविजन की पॉपुलर हसीनाओं में से एक मानी जाने वाली नेहा मर्दा और उनके पति आयुष्मान अग्रवाल इन दिनों अपना पैरंटहुड पीरियड एंजॉय कर रहे हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि नेहा भी टेलीविजन की पापुलर एक्ट्रेस हैं. लेकिन इन दिनों वह अपनी बच्ची पर ज्यादा ध्यान दे रही है. दरअसल आपको बता दें की शादी के तकरीबन 11 साल बाद नेहा को मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है. उन्होंने इसी साल अप्रैल के महीने में प्रीमेच्योर बेबी गर्ल को जन्म दिया.
टीवी पर कमबैक करना चाहती हैं नेहा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेहा मर्दा की बेटी अनन्या एकदम ठीक है और पोस्टपार्टम फेज़ में नेहा इन दिनों थोड़ा सा अपने वजन को कम करने के लिए परेशान है. वह टेलीविजन की दुनिया में एक बार फिर से कम बैक करना चाहती हैं, लेकिन वजन कम नहीं हो पा रहा है और वह इसी वजह से थोड़ा सा घबरा गई है.
जीरो साइज ना हो पाने को लेकर बोलीं नेहा
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में नेहा मर्दा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात बताई. एक्ट्रेस ने बताया कि "जब आपका काम साइज जीरो होने की उम्मीद रखता है तो आप वह भी करते हैं. लेकिन जब आपका काम चाहता है कि आप मोटे हो जाए तो एक रोल को अदा करने के लिए आप वजन भी बढ़ा लेते हैं. लेकिन इन दिनों मेरी प्रायोरिटी मैं खुद हूं. मैं टेलीविजन पर वापसी करना चाहती हूं, लेकिन मैं वही करूंगी जो मेरे रोल को सूट कर पाएगा. इस पूरे साल में खुद पर और अपनी बेटी पर ध्यान दूंगी."
2 से 3 मिसकैरेज के बाद बनी मां
नेहा मर्दा ने आगे यह भी कहा कि "1 साल के बाद में मैं कमबैक जरूर करूंगी. लेकिन अभी मेरे लिए मेरी बेटी को फीड करवाना काफी ज्यादा जरूरी है." जानकारी के लिए आपको बता दें कि दो से तीन मिसकैरेज के बाद में नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया. एक्ट्रेस की डिलीवरी सी सेक्शन से हुई है और जच्चा बच्चा दोनों ही अब ठीक हैं.


Click it and Unblock the Notifications











