Shark Tank India 5 में TV एक्ट्रेस ने पेश किया अपना परफ्यूम ब्रांड, शार्क्स ने लगाई क्लास- 'कौन खरीदेगा इसे'

Neha Marda Shark Tank India Season 5: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा मर्दा, जिन्हें 'बालिका वधू' में गहना के किरदार से खास पहचान मिली, अब एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। नेहा जल्द ही Shark Tank India Season 5 में दिखाई देंगी, जहां वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक बिजनेस वुमन के तौर पर अपना प्रोडक्ट पेश करेंगी।

Neha Marda Shark Tank India Season 5

शो के दौरान नेहा मर्दा ने अपनी जिंदगी का एक बेहद पर्सनल किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें बॉडी ओडर की समस्या होने लगी थी। एक एक्ट्रेस होने के कारण यह परेशानी उनके कॉन्फिडेंस पर बुरा असर डालने लगी। नेहा के मुताबिक, उन्होंने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई प्रोडक्ट्स आजमाए, लेकिन कोई भी काम नहीं आया।

पर्सनल परेशानी से बना बिजनेस आइडिया

नेहा मर्दा ने बताया कि जब बाजार में कोई असरदार समाधान नहीं मिला, तो उन्होंने खुद ही इसका हल ढूंढने का फैसला किया। इसी सोच से उनके ब्रांड 'Phitku' की शुरुआत हुई। यह एक अंडरआर्म रोल-ऑन है, जिसमें फिटकरी (एलम) का इस्तेमाल किया गया है और इसे पूरी तरह नैचुरल बताया जा रहा है।

शार्क्स ने उठाए सवाल

नेहा मर्दा की पिच के दौरान शार्क्स ने उनके प्रोडक्ट पर कड़े सवाल भी किए। अनुपम मित्तल ने फ्रेगरेंस को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यह सच में असर करता है या सिर्फ मार्केटिंग के लिए ऐसा कहा जा रहा है। वहीं नमिता थापर ने प्रोडक्ट की कीमत पर सवाल किया। उनका कहना था कि जब बाजार में 100-200 रुपये में डिओ मिल जाते हैं, तो 999 रुपये का प्रोडक्ट आम भारतीय ग्राहकों को कितना पसंद आएगा।

सेलेब्रिटी होने का फायदा?

शार्क्स ने यह भी जानना चाहा कि क्या नेहा मर्दा की टीवी सेलेब्रिटी पहचान ने उनके ब्रांड को प्रमोट करने और तेजी से आगे बढ़ाने में मदद की है या नहीं।

Shark Tank India Season 5 के शार्क्स

इस सीजन में अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह, रितेश अग्रवाल, कुणाल बहल और विराज बहल एक बार फिर शार्क्स के रूप में नजर आएंगे। साथ ही अमित जैन की भी वापसी हो रही है।
नए जज के तौर पर मोहित यादव (Minimalist), कनिका टेकरीवाल (JetSetGo), शाइली मेहरोत्रा (FixDerma), हार्दिक कोठिया और वरुण अलघ भी इस बार शो का हिस्सा हैं।

More from Filmibeat

Read more about: neha marda shark tank
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X