सिंगर नेहा कक्कड़ ने फिर एक बार पोस्ट किया ऐसा Video, 1 करोड़ लोगों ने देखा
एक बार फिर से बॅालीवुड की लोकप्रिय सिंगर नेहा कक्कड़ अपने इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं। नेहा आए दिन अपने इंस्टाग्राम में ऐसे कई म्यूजिक और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन सभी वीडियो को उनके फैंस पोस्ट करने के साथ ही चंद मिनट में वायरल कर देती है।
इस बार फिर से नेहा ने ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। पॅापुलर सिंह नेहा कक्कड़ ने इस बार कलंक फिल्म के टाइटल सांग के लिए एक वीडियो की शूटिंग की है। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में उनके साथ सोनू कक्कड़ नजर आ रही हैं। नेहा की बहन सोनू भी एक बेहतरीन सिंगर हैं।

हालांकि नेहा जितनी लोकप्रियता उन्हें नहीं मिली है। आपको बता दें कि नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। जहां पर उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि देखो मुझसे बेहतर कौन गाता है।
आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और उनकी बहन सोनू कक्कड़ के इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखिए नेहा का ये वायरल होता हुआ वीडियो जिसे काफी तेजी से देखा जा रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो और नेहा की वायरल तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications