..................... इंडियन आइडल की लोकप्रियता पर बोलीं जज नेहा कक्कड़ Neha Kakkar talk about reality show indian idol say it is my favorite - Hindi Filmibeat

मैं इंडियन आइडल के अलावा कोई दूसरा रियलिटी शो नहीं करूंगी- नेहा कक्कड़

By Filmibeat Desk

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियन आइडल 12 पिछले 4 महीनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और अब इस शो को एक नया समय मिल गया है। इस शो की मस्ती-मजाक और मधुर संगीत का सफर अब रात 9:30 बजे के समय पर जारी रहेगा। इस वीकेंड इंडियन आइडल के मंच पर रंगों का त्यौहार होली मनाया जाएगा।

इस मौके पर सबसे खास बात यह होगी कि कंटेस्टेंट्स जजों के साथ मिलकर प्रस्तुति देंगे। इस वीकेंड का एपिसोड मनोरंजन का रंग बिरंगा डोज़ लेकर आएगा, जहां कंटेस्टेंट्स जजों के साथ गाते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया क्वीन नेहा कक्कड़, निहाल और पवनदीप के साथ नैना, प्यार दो प्यार लो और बद्री की दुल्हनिया जैसे गानों पर एक जोरदार परफॉर्मेंस देंगी।

Neha Kakkar

उनकी परफॉर्मेंस पर सभी झूम उठे और जजों ने भी उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस दौरान सारा माहौल जोश से भर गया। अपनी परफॉर्मेंस के बाद नेहा ने बताया कि वो निहाल और पवनदीप के साथ परफॉर्म करने को लेकर नर्वस थीं, लेकिन उनके पति ने उनका हौसला बढ़ाया और इसका नतीजा शानदार रहा।

नेहा ने कहा, "इंडियन आइडल मेरे लिए बहुत खास रहा है और मैं दिल से इस शो का सम्मान करती हूं। मैं इंडियन आइडल के अलावा कोई दूसरा रियलिटी शो नहीं करूंगी। इस शो के लिए सभी ने इतनी कड़ी मेहनत की है कि यह एक एपिक शो बन गया है। इंडियन आइडल रियलिटी शो के इतिहास का सबसे बेहतरीन शो है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X