Video नेहा कक्कड़ ने 'सॉरी सॉन्ग' से यूट्यूब पर मचाया धमाल, 45 लाख बार देखा गया

By Prachi Dixit

सिंगर नेहा कक्कड़ के लिए ये साल कई खबरों की लंबी फेहरिस्त लेकर आया है। एक तरफ जहां नेहा अपने सांग को लेकर लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अपनी लव लाइफ को लेकर भी नेहा चर्चा बटोर चुकी हैं। इस बीच नेहा ने अपना नया सांग वीडियो लांच किया है।

नेहा ने हाल ही में पंजाबी सिंगर मनिंदर बुत्तर के साथ मिलकर अपना नया सांग सारी रिलीज किया है। इस वीडियो को देशी म्यूजिक फैक्टरी ने अपने यू ट्यूब चैनल से लांच किया है। आपको बता दें कि नेहा और मनिंदर के इस सांग को अब तक 45 लाख से अधिक बार देखा गया है।

neha kakkar

फैंस इस सांग को तेजी से पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में मनिंदर और नेहा के बीच की केमिस्ट्री को काफी धमाकेदार है। इस सांग में मनिंदर नेहा से रूठे हुए हैं। नेहा अपने सांग और डांस से मनिंदर को मनाने की कोशिश कर रही हैं। गाने के दौरान उन्हें सॅारी भी बोल रही हैं।

यूट्यूब पर ये सांग काफी ट्रेंड कर रहा है। हमेशा की तरह नेहा अपनी क्यूट अदा में दिखाई दे रही हैं। इस सांग के साथ हाल ही में नेहा का सांग साकी साकी भी रिलीज हुआ। कुल मिलाकर देखा जाए तो नेहा पूरी तरह से छाई हुई हैं। चलिए फिर इंतजार किस बात का आपको दिखाते हैं नेहा का ये सुपरहिट सॅारी सांग और कुछ अनदेखी तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X