नेहा कक्कड़ ने बचपन को किया याद, माइक थामकर यूं गाती हुईं आयीं नजर, फैंस ने लुटाया प्यार
बॅालीवुड की लोकप्रिय सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ अपने निजी जिंदगी के किस्से भी शेयर करती रहती हैं। नेहा कई बार इसका जिक्र कर चुकी हैं कि उनका जीवन संघर्ष से भरा रहा है। छोटी सी उम्र में उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंची हैं।
नेहा कक्कड़ ने इसी से जुड़ी हुई अपनी एक खास तस्वीर शेयर की हैं जो कि छाई हुई है। नेहा कक्कड़ ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह काफी छोटी उम्र की नजर आ रही हैं। और वह स्टेज पर गाना गाती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर में नेहा के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ भी स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को साझा करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा है कि आप सभी लोगों को साफ नजर आ रहा होगा मैं कितनी छोटी थी, जब मैंने सिंगिग करनी शुरू की थी। टोनी भैया मां के आगे बैठे नजर आ रहे हैं और पापा साथ में बैठे हुए हैं। कहते हैं न संघर्ष असली होता है, हमारे लिए वह सच में स्ट्रगल वाले दिन थे जो असली हैं।
हम कक्कड़ एक प्राउड परिवार है। नेहा ने अपनी दूसरी तस्वीर के साथ ये बताया है कि आप दूसरी तस्वीर देखेंगे तो मेरी लेटेस्ट फोटो है, जिसमें मैं खूबसूरत मैन के साथ हूं। यह वह हैं, जिन्होंने हमें जिंदगी के सबसे खूबसूरत फोटो दी है। थैंक यू सर, सबसे शानदार लम्हा एक तस्वीर में कैद किया। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ की इस तस्वीर पर उनके फैंस तेजी से कमेंट कर रहे है। बता दें कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 53.8 मिलियन लोग फॅालो करते हैं। वह इस वक्त इंडियन आइडल को जज कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications