माता की भेंटे गाने वाली नेहा कक्कड़, माता रानी का नाम लेकर पहुंची इंडियन आइडल, आज हैं जज

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ आज इंडस्ट्री पर अपनी गायिका से राज करती हैं। इंडस्ट्री के टॉप सिंगर की बात हो तो नेहा कक्कड़ टॉप पर आती हैं। जिस शो में नेहा कक्कड़ ऑडिशन देने पहुंची थीं आज वह इंडियन आइडल की जज बन चुकी हैं। सबसे ज्यादा फीस लेने वाले जजों में भी वह शुमार हैं। आइए नेहा कक्कड़ दिखाते हैं इंडियन आइडल की कंटेस्टेंसट से शुरू हुई जर्नी से आज कैसे नेहा कक्कड़ बेस्ट सिंगर बन गईं।

नेहा कक्कड़ उन सिंगर में से हैं जिन्होंने कठिन यात्रा तय की है। जागरण में भजन भेंटे गाने से अपने करियर की शुरुआत की। फिर इंडियन आइडल में वह अपनी किस्मत चमकाने के लिए पहुंची। यहां वह ऑडिशन देती हैं और आज इस शो की जज बनने तक का सफलतापूर्वक सफर तय किया है।

Neha Kakkar

साल 2005 में नेहा कक्कड़ पहली बार ऑडिशन देने के लिए पहुंची। ये शो था इंडियन आइडल सीजन 2। जब नेहा कक्कड़ 11वीं क्लास में पढ़ा करती थीं। जब ऑडिशन में नेहा कक्कड़ ने गाना गाया तो शो के जज सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान खुश हो गए थे।

लेकिन आपको जानकार हैरानी तब होगी कि नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 2 की ट्रॉफी को जीत नहीं पाई थी। इस सीजन के विनर संदीप अचार्य रहे थे। लेकिन नेहा ने यहां हार नहीं मानी और उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के मौके को खूब इस्तेमाल किया।

इंडियन आइडल के 7 साल बाद तक गायब रही थीं नेहा कक्कड़

इंडियन आइडल के 7 साल बाद तक गायब रही थीं नेहा कक्कड़

इंडियन आइडल 2 शो से बीच में ही नेहा कक्कड़ को बाहर होना पड़ा था। वह इस शो से फेमस हो गई थीं। नेहा कक्कड़ इस शो के बाद करीब 7 साल तक गायब रही थीं।

बॉलीवुड में इस गाने से ली नेहा कक्कड़ ने एंट्री

बॉलीवुड में इस गाने से ली नेहा कक्कड़ ने एंट्री

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड में एंट्री मीराभाई नॉट आउट फिल्म के गाने से की। लेकिन नेहा कक्कड़ को फेम मिला सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिलम कॉकटेल के सॉन्ग से। इस फिल्म में सेकेंड हैंड जवानी नेहा कक्कड़ के लिए शानदार साबित हुआ। बस इस गाने के बाद नेहा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

नेहा कक्कड़ के बैक टू बैक हिट सॉन्ग

नेहा कक्कड़ के बैक टू बैक हिट सॉन्ग

गर्मी, दिलबल दिलबर, तारों के शहर, ओ साकी साकी, गली गली, कोका कोला, तेरी आंखों में, मैं तेरा बॉयफ्रेंड, जिनके लिए, छम्मा छम्मान, तुम पर हम हैं अटके, द हुकअप सॉन्ग, ओ हमसफर समेत ऐसे गानों की लिस्ट लंबी है।

अब शो की जज बन गईं

अब शो की जज बन गईं

आजकल तो बेशक नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल शो से गायब हैं लेकिन वह इस शो के कई सीजन जज कर चुकी हैं। नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल सीजन 12 को भी जज कर चुकी हैं। आजकल वह पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। पति रोहनप्रीत के साथ वह आजकल क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X